Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

फोन चोरी के आरोप में पेड़ से बांधकर लड़के को पीटा,सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

बिहार के समस्तीपुर से तालिबानी सजा का एक वीडियो सामने आया है। मोबाइल चोरी के आरोप में एक लड़के को पेड़ से बांधकर पीटा गया।पीड़ित का नाम सिद्धार्थ बताया जा रहा है।

फोन चोरी के आरोप में पेड़ से बांधकर लड़के को पीटा,सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
Crime

केटी न्यूज़/समस्तीपुर

बिहार के समस्तीपुर से तालिबानी सजा का एक वीडियो सामने आया है। मोबाइल चोरी के आरोप में एक लड़के को पेड़ से बांधकर पीटा गया।पीड़ित का नाम सिद्धार्थ बताया जा रहा है।आरोपी युवकों की पहचान सोनू कुमार और मो. गुलाब के रूप में की गई है।युवक को पेड़ से बांधकर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

फोन चोरी के आरोप में पेड़ से बांधकर लड़के को पीटा,सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में फोन चोरी का आरोपी पेड़ से बंधा दिख रहा है। वहीं, सोनू और गुलाब डंडे से पीट रहे हैं। आरोपी पूरी ताकत के साथ सिद्धार्थ को मार रहे हैं। इस बीच उनका डंडा भी टूट जाता है और वह टूटे डंडे सी ही सिद्धार्थ को पीटते रहते हैं। मौके पर मौजूद कुछ लोग उन्हें रोकने की भी कोशिश करते हैं, लेकिन आरोपी नहीं रुकते और सिद्धार्थ को पीटते रहते हैं।

फोन चोरी के आरोप में पेड़ से बांधकर लड़के को पीटा,सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

मामला सिंघिया थाना क्षेत्र का है।बताया जा रहा है कि सोनू कुमार नाम के युवक का मोबाइल गायब हो गया था। अगरौल गांव के रहने वाले सिद्धार्थ कुमार का पहले से सोनू के घर पर आना-जाना था। सिद्धार्थ पर मोबाइल चोरी करने के शक हुआ तो आरोपियों ने शक के आधार पर सिद्धार्थ के गांव अगरौल पहुंचकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद पेड़ से बांध कर उसकी पिटाई की। पिटाई के दौरान कुछ ग्रामीणों ने मारपीट का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

फोन चोरी के आरोप में पेड़ से बांधकर लड़के को पीटा,सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो वायरल होने के बाद सिंघिया थाने की पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर दोनों आरोपी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। दोनों आरोपी फरार हैं।अभी तक पुलिस किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।