Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

प्रोफेसर के चेंबर में घुसकर दिनदहाड़े अपराधियों ने मारी गोली गर्दन के आर-पार, सीसीटीवी खंघाल रही पुलिस

प्रोफेसर के चेंबर में घुसकर दिनदहाड़े अपराधियों ने मारी गोली गर्दन के आर-पार, सीसीटीवी खंघाल रही पुलिस

केटी न्यूज /पटना /सीतामढ़ी

 दिन-दहाड़े बेखौफ बदमाशों ने कॉलेज में घुसकर एक प्रोफेसर को गोली मार दी। गोली प्रोफेसर के गर्दन में लगकर आर पार कर गई। वो मौके पर ही लूढक गए।  घायल प्रोफेसर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रोफेसर के चेंबर में घुसकर दिनदहाड़े अपराधियों ने मारी गोली गर्दन के आर-पार, सीसीटीवी खंघाल रही पुलिस

सूत्रों के अनुसार प्रोफेसर रवि पाठक हर दिन की तरह मंगलवार को भी समय से राधा कृष्ण गोयनका कॉलेज पहुंचे थे। वे कॉलेज में मौजूद थे, तभी बदमाश वहां पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। प्रोफेसर के चेंबर में घुसकर दिनदहाड़े अपराधियों ने मारी गोली गर्दन के आर-पार, सीसीटीवी खंघाल रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी राम कृष्णा पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे हैं और घटना की जानकारी ले रहे हैं। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बदमाशों ने किस कारण से प्रोफेसर को गोली मारी यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है।

प्रोफेसर के चेंबर में घुसकर दिनदहाड़े अपराधियों ने मारी गोली गर्दन के आर-पार, सीसीटीवी खंघाल रही पुलिस

बता दें कि, रवि पाठक कॉलेज में फिजिक्स डिपार्टमेंट के एचओडी हैं। वह अपने ड्यूटी पर थे इसी दौरान अपराधी कॉलेज के अंदर घुसे और प्रोफेसर को गोली मार दी।इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा तफरी का माहौल कायम है। घटना के सूचना के बाद मौके पर सदर डीएसपी रामकृष्ण पहुंचे हैं और मामले की तहकीकात में जुटे हैं। गोली रवि पाठक के जबड़े में लगी है। बताया जा रहा है कि,कॉलेज में ठेकेदारी का काम भी बड़े व्यापक तौर पर चल रहा है ऐसे में ठेकेदारी के वर्चस्व को लेकर रवि पाठक को निशाना बनाए जाने की बात सामने आ रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।