फोन पर बात करने से पति ने मना किया,तो 7 बच्चों की मां ने किया यह ख़ौफ़नाक कांड

एक मामला बिहार के बांका जिले से सामने आया है।जहां एक कलयुगी पत्नी की ख़ौफ़नाक करतूत सामने आई है।

फोन पर बात करने से पति ने मना किया,तो 7 बच्चों की मां ने किया यह ख़ौफ़नाक कांड
Crime

केटी न्यूज़/पटना

मोबाइल फोन आज कल किस कदर जरूरी हो गया है वह आप इस खबर से जान जायेंगे।फोन के लिए अपराध बढ़ रहे है और आपसी रिश्तों की भी कोई कदर नही रही।ऐसा ही एक मामला बिहार के बांका जिले से सामने आया है।जहां एक कलयुगी पत्नी की ख़ौफ़नाक करतूत सामने आई है।पति के फोन पर बात ना करने के लिए मना करने पर पत्नी ने गुस्से में ऐसा कदम उठाया कि पति मरते मरते बचा।

दरअसल किसी दूसरे लड़के से 7 बच्चों की मां अक्सर  मोबाइल पर बातचीत करती रहती थी। उसकी इस हरकत से पति परेशान रहता था। वह हमेशा उसे मोबाइल पर बात करने से रोका करता था। एक दिन फिर पत्नी मोबाइल पर बात कर रही थी तब पति ने उसे फिर मोबाइल पर बात करने से मना कर दिया।उसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। मोबाइल पर बात करने से मना करने पर पत्नी पति से गुस्सा हो गयी।इस गुस्से में पत्नी ने सो रहे पति पर खौलता तेल फेंक दिया और मौके से फरार हो गयी।घटना बिहार के बांका जिले की है। 

पीड़ित पति की पहचान मो. राजदूत के रूप में हुई है। पति बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में पीड़ित पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  पति ने बौसी थाने में पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी शबनम खातून पूरे दिन मोबाइल पर लगी रहती थी। वह मोबाइल पर किसी दूसरे लड़के से बात किया करती थी। पति इस रवैय्ये से काफी परेशान था। वह बार-बार पत्नी को समझाता था लेकिन पत्नी उसकी एक बात नहीं सुनती थी। उसकी बातों को अनसुना कर देती थी। फिर मोबाइल पर व्यस्त हो जाती थी।  इस बात को लेकर दोनों पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। 

एक दिन बात इतनी बढ़ गयी की पति की जान पर खतरा बन गया। जब पति सोया हुआ था तब शबनम खातून किचन में गई और तेल को खौलाने लगी। फिर कड़ाही में खौलता हुआ तेल लेकर रूम में गई और सो रहे पति के शरीर पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया। जिसके बाद पति तड़पने लगा। दर्द से कराहते पति को उसी हालत में छोड़कर पत्नी नौ दो ग्यारह हो गयी। पता चला कि वो मायके भाग गयी। महिला 5 बेटी और 2 बेटे की मां है।7 बच्चों की मां की इस करतूत को सुनकर इलाके के लोग भी हैरान हैं। पीड़ित पति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।