छात्रा से दुष्कर्म: डुमरांव के होटलों में पुलिस ने की छापेमारी, नहीं मिला सुराग

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक सरकारी मध्य विद्यालय के शिक्षकों द्वारा नाबालिग छात्राओं से होटल में दुष्कर्म करने तथा उसका अपने मोबाईल में वीडियो बनाने की घटना की जांच तेज हो गई है। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस अब उस होटल को चिन्हित करने में जुट गई है, जहां छात्रा के साथ एक शिक्षक ने दुष्कर्म कर उसका अपने मोबाईल में वीडियो रिकार्ड किया था।

छात्रा से दुष्कर्म: डुमरांव के होटलों में पुलिस ने की छापेमारी, नहीं मिला सुराग

केटी न्यूज/डुमरांव

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक सरकारी मध्य विद्यालय के शिक्षकों द्वारा नाबालिग छात्राओं से होटल में दुष्कर्म करने तथा उसका अपने मोबाईल में वीडियो बनाने की घटना की जांच तेज हो गई है। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस अब उस होटल को चिन्हित करने में जुट गई है, जहां छात्रा के साथ एक शिक्षक ने दुष्कर्म कर उसका अपने मोबाईल में वीडियो रिकार्ड किया था। मिली जानकारी के अनुसार डुमरांव के प्रभारी एसडीपीओ समीर कुमार सिंह के नेतृत्व में डुमरांव व कृष्णाब्रह्म थाने की संयुक्त टीम ने डुमरांव के आधा दर्जन होटलों में छापेमारी की। इस दौरान फारेंसिक जांच टीम भी मौजूद रही।

हालांकि, शाम तक पुलिस अभी उक्त होटल को चिन्हित नहीं कर पाई है, जिसमें उक्त किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि किशोरी जांच में सहयोग नहीं कर रही है। पुलिस के बार-बार पूछने पर भी वह होटल का पता नहीं बता पा रही है। वैसे पुलिस अपने स्तर से संभावित होटलों की पड़ताल कर रही है। दूसरी तरफ पुलिस की इस कार्रवाई से डुमरांव के होटल संचालकों में हड़कंप मचा रहा। वहीं, लोगों में भी पुलिस की इस कार्रवाई तथा शिक्षकों की करतूत की चर्चा हो रही थी। लोग गुरू-शिष्य परंपरा को तार-तार करने वाले कलियुगी शिक्षकों पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।