विवाद में महिला की पिटाई, 22 पर केस दर्ज

विवाद में महिला की पिटाई, 22 पर केस दर्ज

केटी न्यूज/डुमरांव 

कोरानसराय थाना क्षेत्र के नाजीरगंज गांव में विवाद में एक महिला की पिटाई किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुरणवासी यादव उर्फ राधेश्याम सिंह की पत्नी धर्मा देवी ने पुलिस को आवेदन देकर 22 लोगों के खिलाफ मारपीट और 42 हजार के गहने छीनने का आरोप लगाते हुए नामजद केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले को दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दिये गये आवेदन में बताया है

कि मेरे करकट का पानी गली में गिर रहा था। उस पानी को बंद करने के लिए नामजदों ने कहा, जिस पर मैंने आपत्ति जतायी। इस बात को लेकर सभी नामजद मेरे दरवाजे पर आ धमके और घर मे घुसकर मेरी पिटाई कर दी, जिससे मैं जख्मी हो गयी। नामजदों में मंगरु सिंह, भुअर सिंह, रामावतार सिंह, कृष्णा सिंह सहित 22 लोग शामिल है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पुलिस मामले को दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।