Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

कपड़ा व्यवसाई पर फायरिंग, लोगों ने एक को पकड़ पुलिस को सौंपा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

कपड़ा व्यवसाई पर फायरिंग, लोगों ने एक को पकड़ पुलिस को सौंपा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

_ नया भोजपुर चौक पर भरी दुपहरी की घटना, जमीन विवाद से जुड़ा है तार

केटी न्यूज/ डुमरांव

कपड़ा व्यवसाई पर फायरिंग, लोगों ने एक को पकड़ पुलिस को सौंपा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के स्थानीय चौक पर स्थित एक कपड़ा दुकानदार पर जानलेवा हमला किया गया है। इस दौरान तीन राउंड फायरिंग की बात भी सामने आई है। हालांकि दुकानदार ने साहस का परिचय दिया और फायरिंग करने वाले युवक को धक्का दे गिरा दिया जिससे उसका पिस्टल भी पड़ोस के दुकान के सामने जा गिरी। इस दौरान मौके पर मौजूद आसपास के दुकानदारों ने फायरिंग करने वाले युवक को पकड़ लिया तथा पिटाई कर पुलिस का सौंप दिया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। घटना के बाद देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। इधर पुलिस एक युवक को हिरासत में ले मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार नया भोजपुर निवासी कमलेश सिंह स्थानीय चौक पर न्यू फैशन पार्क नाम से कपड़ा दुकान का संचालन करते हैं। करीब डेढ़ महीना पहले वे पुराना भोजपुर के अमन कुशवाहा के पिता से नया भोजपुर ओपी थाना के पास स्थित डेढ़ कठ्ठे के एक भूखंड की बिक्री के लिए कुछ रुपए एडवांस लेकर एग्रीमेंट करवाए थे। लेकिन अब वह जमीन खरीदना नहीं चाहता था तथा अपना पैसे मांग रहा था। जबकि कमलेश पैसा देने के लिए समय की मांग कर रहे थे। इसी दौरान अमन दोपहर करीब 12:40 बजे एक अन्य युवक के साथ कमलेश की दुकान पर पहुंचा दोनों के बीच विवाद हुआ इस दौरान कमलेश का आरोप है कि अमन ने तीन राउंड फायरिंग भी की है। हालांकि पुलिस अभी फायरिंग की पुष्टि नहीं कर रही है। फायरिंग करने के दौरान ही कमलेश ने उसे धक्का दे गिरा दिया। उसके असंतुलित होते ही आसपास में मौजूद दुकानदारों ने उसे पकड़ लिया। जबकि दूसरा युवक पिस्टल लेकर भागने में सफल रहा। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई है। जिसमें कमलेश के दुकान के बगल में स्थित दुकान के बाहर पिस्टल गिरा दिखाई भी पड़ रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।