Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

सौतेले पुत्र का हत्यारा पिता गिरफ्तार, स्वीकारा जुर्म

सौतेले पुत्र का हत्यारा पिता गिरफ्तार, स्वीकारा जुर्म

सौतेले पुत्र का हत्यारा पिता गिरफ्तार, स्वीकारा जुर्म

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में बुधवार की शाम सौतेले पुत्र की हत्या कर फरार हुए झोला छाप डाक्टर को पुलिस ने मोबाईल सर्विलांस के आधार पर बक्सर से गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस के समझ अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। बता दें कि झोला छाप डाक्टर अमित कुमार मुलरूप से नावानगर थाना क्षेत्र के केसठ महादेवगंज का निवासी था। उसने दो शादियां की थी। पहली पत्नी को वह सिकरौल में रखा था। जबकि चार वर्ष पूर्व दूसरे धर्म की विधवा सपना के साथ झांसा दे शादी किया था। सपना को पहले से एक पुत्र व एक पुत्री थी। वह दोनों को अपने साथ लेकर आई थी। पहले तो सबकुछ ठीकठाक चल रहा था। वह रघुनाथपुर में ही एक नर्सिंग होम चला रहा था। लेकिन बाद में जब दूसरी पत्नी की बच्चों की पढ़ाई लिखाई का खर्च वहन नहीं कर सका तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। सपना ने बताया कि दोनों की मुलाकात आरा के एक अस्पताल में हुई थी। अमित ने उसे झांसा देकर शादी किया था तथा उसकी के पैसे से कार भी खरीदा था। लेकिन बाद में उसका व्यवहार बदल गया। बुधवार को वह टुड़ीगंज के एक अस्पताल में काम के सिलसिले में ही गई थी। इसी दौरान वह गमछे से बेटे का गला घोट फरार हो गया। वही डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि मोबाईल सर्विलांस के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बातया कि उसने अपना जुर्म स्वीकार लिया है तथा उसे जेल भेज दिया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।