बक्सर में पति ने हैवानियत की हद पार.....गर्भवती पत्नी को चाकू-पेचकस के गोदा हालत गंभीर, एक साल पूर्व हुई थी शादी

बक्सर में एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है। गर्भवती पत्नी को चाकू चाकू व पेचकस से गोदकर लहुलुहान कर दिया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया।

बक्सर में पति ने हैवानियत की हद पार.....गर्भवती पत्नी को चाकू-पेचकस के गोदा हालत गंभीर, एक साल पूर्व हुई थी शादी

केटी न्यूज/बक्सर 

बक्सर में एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है। गर्भवती पत्नी को चाकू चाकू व पेचकस से गोदकर लहुलुहान कर दिया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डाक्टरों प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। वहीं पुलिस को सूचना मिलते ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना मंगलवार की देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पाण्डेयपट्टी गांव में हुई। इस हैवानियत भरी घटना को जिसने भी सुना सन्न रहो गया। घायल की पहचान रेखा देवी पति रवि चौधरी के रूप में हुई है। महिला लगभग सात माह की गर्भवती है। रेखा मूल रूप से तिलक राय हाता ओपी क्षेत्र के बड़का राजपुर गांव निवासी जवाहर चौधरी की पुत्री है। उसकी एक साल पूर्व पाण्डेयपुर गांव निवासी रवि चौधरी से शादी हुई थी। वह दोपहर मंगलवार को ही अपने मायके से वापस आई थी।

रात में पति ने घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि पीड़िता के बहन के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति रवि चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ सरस्वतीचंद्र मिश्र ने कहा कि महिला के शरीर पर धारदार हथियार से चोटिल किए गये है। उसके शरीर पर दर्जनों जख्म के निशान हैं। पीड़िता की हालत गंभीर है। गर्भ में पल रहे बच्चे की जान का खतरा हो सकता है। बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया जा रहा है।