Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान
Keshav Times

मनपा डकैती मामले का खुलासा, भाई का पैसा हड़पने के लिए किया डकैती का मनगढ़ंत केस

मनपा डकैती मामले का खुलासा, भाई का पैसा हड़पने के लिए किया डकैती का मनगढ़ंत केस

- डीएसपी की पूछताछ में पिता व भाई ने किया खुलासा, पूर्व में भाई के केस में पैरवी के लिए लिया था ढाई से तीन लाख रूपया  

केटी न्यूज/चौगाईं

मनपा डकैती मामले का खुलासा, भाई का पैसा हड़पने के लिए किया डकैती का मनगढ़ंत केस

तीन दिन पहले मुरार थाना क्षेत्र के मनपा गांव के गंगा सागर ने स्थानीय थाना में लिखित तहरीर दे घर में डकैती होने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया था कि मध्य रात्रि उसके घर में चार की संख्या में डकैत घुस आए तथ उसके मुंह में पिसटल डाल जबरन लाखों रूपए के आभूषण व नकद रूपये ले भागे। डकैती की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। खुद डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी इस मामले की जांच करने लगे।

मनपा डकैती मामले का खुलासा, भाई का पैसा हड़पने के लिए किया डकैती का मनगढ़ंत केस

लेकिन पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की घटना स्थल पर कुछ भी ऐसा साक्ष्य नहीं मिला जिससे कि घर में किसी बाहरी व्यक्ति के आने की बात समझ में आ सके। रही सही कसर पीड़ित के भाई व पिता के बयानों ने पूरा कर दिया। डीएसपी ने जैसे ही उसके भाई व पिता का बयान लिया तो मामला परत दर परत खुलता चला गया। पीड़ित के भाई विनोद यादव ने बताया कि पूर्व के एक केस में मुझे जेल जाना पड़ा था। इस दौरान वह उक्त केस की पैरवी के नाम पर ढाई से तीन लाख रूपए लिया था।

मनपा डकैती मामले का खुलासा, भाई का पैसा हड़पने के लिए किया डकैती का मनगढ़ंत केस

जेल से आने के बाद जब मैं उक्त पैसा का हिसाब अपने माता पिता के माध्यम से मांगा तो वह माता पिता को कुछ भी नहीं बता रहा था। दो दिन पहले ही उससे बचे पैसे को वापस करने की बात कही गई थी। संभवतः इसी पैसे को हड़पने के लिए उसने डकैती का झूठा केस दर्ज करा दिया होगा। वही डीएसपी ने

मनपा डकैती मामले का खुलासा, भाई का पैसा हड़पने के लिए किया डकैती का मनगढ़ंत केस

बताया कि उसके घर का बाहरी भाग में टीन का शेड लगा है। जिस पर अगर कोई चढ़ता तो आवाज से न सिर्फ घर के लोगों बल्कि आस पास के लोगों की नींद भी खुल जाती है। उसके पिता व भाई ने उक्त रात किसी तरह की घटना से इंकार किया है। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोप फर्जी पाए जाने पर पीड़ित को जेल भेजा जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।