Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका
Keshav Times

गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सोनवर्षा थाना के पुलिस को रविवार की देर शाम बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पीपराढ़ सूर्य मंदिर के पास की गई, जहां पुलिस ने एक महिंद्रा ट्रैक्टर और टेलर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की।

गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पीपराढ़ सूर्य मंदिर के पास ट्रैक्टर-टेलर से पुलिस ने बरामद किया अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप

केटी न्यूज/नावानगर 

सोनवर्षा थाना के पुलिस को रविवार की देर शाम बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पीपराढ़ सूर्य मंदिर के पास की गई, जहां पुलिस ने एक महिंद्रा ट्रैक्टर और टेलर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की।

गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब्त शराब ऑफिसर च्वाइस ब्रांड की है, जिसकी कुल मात्रा 895 लीटर 180 एमएल की बताई गई है। यह शराब 84 पेटी में 850 पीस खुले बोतल सहित पाई गई। बताया गया कि एक पेटी में 45 पीस बोतल होती है। इस अवैध शराब को आरा की ओर ले जाया जा रहा था, तभी पुलिस ने उक्त स्थान पर पहुंचकर वाहन को रोक लिया।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चौगाई प्रखंड के दंगौली निवासी उमेश कुमार के रूप में की गई है।

गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वह ट्रैक्टर का चालक बताया जाता है। पूछताछ में उमेश कुमार ने स्वीकार किया कि शराब को किसी ठिकाने पर पहुंचाने के लिए हाईवे 319 के माध्यम आरा की ओर ले जा रहे थे। पुलिस को यह सफलता थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में गठित टीम को गुप्त सूचना मिलने के बाद मिली। सूचना थी कि ट्रैक्टर-टेलर पर अवैध शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने नाकेबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी के दौरान शराब बरामद की गई।

गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई इलाके में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक बड़ी सफलता है।

गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।