Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल
Keshav Times

रणजी ट्रॉफी में बिहार की शर्मनाक हार एक पारी व 119 से यूपी जीता

मोईन उल हक स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी के रोमांचक मुकाबले में बिहार को उत्तर प्रदेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। उत्तर प्रदेश को इस मैच में एक पारी और 119 रनों से जीत मिली। बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 86 ओवर में 248 रन बनाए। टीम के लिए आयुष लोहारूका ने शानदार 101 रनों की पारी खेली, जबकि सरमन निगरोध ने 44 और सचिन कुमार ने 38 रन बनाए। नवाज ने नाबाद 14 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम का स्कोर 248 रनों पर सिमट गया।

रणजी ट्रॉफी में बिहार की शर्मनाक हार एक पारी व 119 से यूपी जीता

रणजी ट्रॉफी में बिहार की शर्मनाक हार एक पारी व 119 से यूपी जीता

- यूपी की तरफ से कप्तान आर्यन जुरेल ने नाबाद 200 रन की पारी खेली अन्य दो बल्ल्ेबाजों में जड़े शतक 

केटी न्यूज/पटना 

 मोईन उल हक स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी के रोमांचक मुकाबले में बिहार को उत्तर प्रदेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। उत्तर प्रदेश को इस मैच में एक पारी और 119 रनों से जीत मिली। बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 86 ओवर में 248 रन बनाए। टीम के लिए आयुष लोहारूका ने शानदार 101 रनों की पारी खेली, जबकि सरमन निगरोध ने 44 और सचिन कुमार ने 38 रन बनाए। नवाज ने नाबाद 14 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम का स्कोर 248 रनों पर सिमट गया।  

रणजी ट्रॉफी में बिहार की शर्मनाक हार एक पारी व 119 से यूपी जीता

रणजी ट्रॉफी में बिहार की शर्मनाक हार एक पारी व 119 से यूपी जीता

जवाब में उत्तर प्रदेश ने अपनी पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 121.3 ओवर में केवल 2 विकेट खोकर 603 रन बनाए। अभिषेक गोस्वामी ने 198 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान आर्यन जुरेल ने नाबाद 200 रन और करण शर्मा ने नाबाद 118 रन बनाया। इसके अलावा माधव कौशिक ने भी 63 रनों का योगदान दिया। पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए बिहार के लिए नवाज और हिमांशु सिंह ने एक-एक विकेट चटकाए। हालांकि, उत्तर प्रदेश के बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजों का प्रदर्शन फीका रहा।  

रणजी ट्रॉफी में बिहार की शर्मनाक हार एक पारी व 119 से यूपी जीता

रणजी ट्रॉफी में बिहार की शर्मनाक हार एक पारी व 119 से यूपी जीता

दूसरी पारी में खेलते हुए बिहार की टीम ने बेहतर संघर्ष दिखाया। सचिन कुमार ने 50 रनों की पारी खेली, जबकि आयुष लोहारूका 49 रन बनाकर आउट हुए। बाबुल कुमार ने 38, सरमन निगरोध ने 28 और वीर प्रताप सिंह ने 29 रन जोड़े। हालांकि, पूरी टीम 90.4 ओवर में 236 रन ही बना सकी और इस तरह उत्तर प्रदेश ने एक पारी और 119 रनों से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। शिवम मावी ने पहली पारी में 4 विकेट लिए, जबकि शिवम शर्मा ने दूसरी पारी में 5 विकेट चटकाकर बिहार को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोका। सौरभ कुमार और विजय कुमार ने भी अपनी टीम के लिए अहम विकेट चटकाए।

रणजी ट्रॉफी में बिहार की शर्मनाक हार एक पारी व 119 से यूपी जीता

रणजी ट्रॉफी में बिहार की शर्मनाक हार एक पारी व 119 से यूपी जीता

इस हार के साथ बिहार की टीम एलीट ग्रुप सी की अंक तालिका में एक अंक के साथ निचले पायदान पर पहुंच गई है। अब बिहार का अगला और आखिरी मुकाबला 30 जनवरी 2025 से केरल के खिलाफ खेला जाएगा। टीम को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए अपने प्रदर्शन में सुधार कर नई रणनीति के साथ  मैदान पर नज़र आ सकती है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।