Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प मां के निधन से बुझ गया छठ का दीप, अधूरा रह गया सूर्योपासना का संकल्प पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण
Keshav Times

सीएम डैशबोर्ड आधारित अगस्त माह की प्रदेश स्तरीय जारी रैंकिंग में जनपद में लगाई लंबी छलांग

सीएम डैशबोर्ड पर आधारित प्रदेश स्तरीय विकास और राजस्व कार्यों की रैंकिंग में मऊ जिले ने शानदार प्रदर्शन किया है। मऊ ने विकास कार्यों में दूसरा स्थान और राजस्व व विकास कार्यों की संयुक्त सूची में पांचवां स्थान प्राप्त किया है।

सीएम डैशबोर्ड आधारित अगस्त माह की प्रदेश स्तरीय जारी रैंकिंग में जनपद में लगाई लंबी छलांग

केटी न्यूज/ मऊ

सीएम डैशबोर्ड पर आधारित प्रदेश स्तरीय विकास और राजस्व कार्यों की रैंकिंग में मऊ जिले ने शानदार प्रदर्शन किया है। मऊ ने विकास कार्यों में दूसरा स्थान और राजस्व व विकास कार्यों की संयुक्त सूची में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। पिछले महीने, यानी जुलाई में, मऊ ने विकास कार्यों में 13वां और संयुक्त सूची में 10वां स्थान हासिल किया था।

सीएम डैशबोर्ड आधारित अगस्त माह की प्रदेश स्तरीय जारी रैंकिंग में जनपद में लगाई लंबी छलांग

जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के कार्यों में लगातार सुधार के परिणामस्वरूप मऊ की रैंकिंग में यह उछाल देखा गया है। विकास कार्यों में दूसरा स्थान पाने और संयुक्त सूची में पांचवां स्थान प्राप्त करने पर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार से प्रयास जारी रखने को कहा।

मऊ ने विकास कार्यों की रैंकिंग में 10 में से 9.48 अंक (94.80%) हासिल किए, जिससे उसे दूसरा स्थान मिला। पहला स्थान महाराजगंज को 9.61 अंक (96.10%) के साथ मिला। इसी तरह, मऊ ने राजस्व और विकास कार्यों की संयुक्त सूची में 8.79 अंक (87.90%) हासिल कर पांचवां स्थान प्राप्त किया। इस सूची में भी महाराजगंज पहले स्थान पर रहा।

लोकसभा चुनावों के बाद से जिलाधिकारी द्वारा नियमित समीक्षा बैठकों और कुशल नेतृत्व के परिणामस्वरूप, मऊ की रैंकिंग में लगातार सुधार देखा गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।