Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा!
Keshav Times

यातायात पुलिस ने अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी

छपरा शहर में सड़क जाम की समस्या एक गंभीर मुद्दा बन गई है, जिसका मुख्य कारण सड़क पर अतिक्रमण है। कुछ स्थानों पर ठेला लगाने वालों ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है

केटी न्यूज़/छपरा

छपरा। छपरा शहर में सड़क जाम की समस्या एक गंभीर मुद्दा बन गई है, जिसका मुख्य कारण सड़क पर अतिक्रमण है। कुछ स्थानों पर ठेला लगाने वालों ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है, जबकि अन्य जगहों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की अवैध पार्किंग के कारण भी सड़क पर अतिक्रमण हो रहा है। इसके परिणामस्वरूप सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

इस समस्या को सुलझाने के लिए मंगलवार को यातायात डीएसपी बसंती टुडू ने अपनी टीम के साथ सड़क पर उतरकर सक्रिय कार्रवाई की। उन्होंने माइकिंग के माध्यम से सड़क अतिक्रमण करने वाले लोगों को चेतावनी दी और निर्देशित किया कि वे सड़क का अतिक्रमण न करें। डीएसपी टुडू ने अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि वे अपने ठेले सड़क किनारे, निर्धारित स्थान पर ही लगाएं। अगर भविष्य में कोई भी व्यक्ति सड़क पर अतिक्रमण करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।