Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप
Keshav Times

मुख्यमंत्री ने छपरा में एक दिन के दौरे पर कई नई योजनाओं की घोषणा की

गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारण जिले में कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की और विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने छपरा में एक दिन के दौरे पर कई नई योजनाओं की घोषणा की

मुख्यमंत्री ने छपरा में एक दिन के दौरे पर कई नई योजनाओं की घोषणा की

केटी न्यूज़/छपरा

गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारण जिले में कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की और विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उनका दौरा मढौरा और अमनौर के अपहर क्षेत्रों में था।

मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत अमनौर प्रखंड मुख्यालय स्थित अमृत सरोवर पर्यटक स्थल से की। यहां, स्थानीय भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने अमृत सरोवर परिसर में वृक्षारोपण किया और पर्यटक स्थल के सौंदर्यीकरण की योजनाओं की समीक्षा की। इसके बाद, मुख्यमंत्री अपहर गांव के लिए रवाना हो गए।

अपहर गांव पहुंचकर, मुख्यमंत्री ने हरि जी उच्च विद्यालय के चारदीवारी का उद्घाटन किया। इसके साथ ही, उन्होंने आरएन प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय के आठ नए भवनों के निर्माण का शिलान्यास किया। स्कूल परिसर में बनाए गए बैडमिंटन कोर्ट, बॉलीबॉल कोर्ट और ओपन जिम का भी उन्होंने अवलोकन किया। इसके बाद, मुख्यमंत्री अपहर स्थित शिवालय गए, जहां बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी लगी हुई थी। उन्होंने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और सोलर स्ट्रीट लाइट योजना समेत अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

मढ़ौरा में, मुख्यमंत्री ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में दो नए छात्रावासों का उद्घाटन किया। प्रत्येक छात्रावास की क्षमता 300 छात्राओं की है। इसके अलावा, उन्होंने अन्य विकास योजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन किया। मढ़ौरा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने अमनौर प्रखंड के अमनौर हरनारायण पंचायत में अमृत सरोवर का अवलोकन किया और ग्राम पंचायत राज अपहर में लगाए गए स्टॉल का भ्रमण किया। इस दौरान, उन्होंने विभिन्न योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों को चेक, पर्चा और चाभी वितरित की।

इस पूरे कार्यक्रम में सारण के भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी, विधायक कृष्ण कुमार मंटू, भाजपा और जदयू के जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे। काफिले के साथ मोबाइल जैमर सक्रिय किया गया था और विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर नोडल पदाधिकारियों के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मढ़ौरा से उद्घाटन और शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से अमनौर के अपहर पहुंचे। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए अनुमंडल क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।