रेलवे ट्रैक पार करते समय सतर्कता जरूरी, डुमरांव में हादसे ने महिला की मौत

दानापुर–डीडीयू रेलखंड पर शनिवार की रात हुई एक दर्दनाक घटना ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान बरती जाने वाली लापरवाही और असावधानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। डुमरांव रेलवे स्टेशन के जंगली शिव मंदिर रेल फाटक के समीप करीब आठ बजे एक 60 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

रेलवे ट्रैक पार करते समय सतर्कता जरूरी, डुमरांव में हादसे ने महिला की मौत

केटी न्यूज/डुमरांव

दानापुर–डीडीयू रेलखंड पर शनिवार की रात हुई एक दर्दनाक घटना ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान बरती जाने वाली लापरवाही और असावधानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। डुमरांव रेलवे स्टेशन के जंगली शिव मंदिर रेल फाटक के समीप करीब आठ बजे एक 60 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।घटना की सूचना रात नौ बजे जीआरपी को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया पूरी की। मृतका की पहचान सिद्धिपुर गांव निवासी रीना देवी (60) के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार वह इलाज के सिलसिले में बाहर गई थीं और किसी कारणवश रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गईं, जहां यह हादसा हो गया।घटना की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए, जिससे माहौल गमगीन हो गया। जीआरपी प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय निर्धारित फाटक या ओवरब्रिज का ही उपयोग करें तथा विशेष सतर्कता बरतें, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।