Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी
Keshav Times

पटवन के दौरान खेत में दौड़ा मौत का करंट, किसान की गई जान

खेत में फसल की सिंचाई के लिए गया किसान बिजली के करंट की चपेट में आकर जिंदगी की जंग हार गया। ब्रह्मपुर प्रखंड के बंसवर गांव में गुरुवार की शाम पटवन के दौरान हुए हादसे में 63 वर्षीय किसान उदित यादव की मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पटवन के दौरान खेत में दौड़ा मौत का करंट, किसान की गई जान

पटवन के दौरान खेत में दौड़ा मौत का करंट, किसान की गई जान

__ बंसवर गांव में हादसे के बाद मचा कोहराम, अस्पताल पहुंचने से पहले ही 63 वर्षीय उदित यादव ने तोड़ा दम

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर।

खेत में फसल की सिंचाई के लिए गया किसान बिजली के करंट की चपेट में आकर जिंदगी की जंग हार गया। ब्रह्मपुर प्रखंड के बंसवर गांव में गुरुवार की शाम पटवन के दौरान हुए हादसे में 63 वर्षीय किसान उदित यादव की मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बताया जाता है कि उदित यादव गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अपने घर से खेत की ओर निकले थे। खेत में पटवन का काम चल रहा था। इसी दौरान वह बिजली के संपर्क में आ गए और करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

पटवन के दौरान खेत में दौड़ा मौत का करंट, किसान की गई जान

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें बिजली के संपर्क से अलग किया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ब्रह्मपुर-रघुनाथपुर ले जाने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उदित यादव की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली, बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंचने लगे। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों के बीच भी घटना को लेकर शोक का माहौल है।

पटवन के दौरान खेत में दौड़ा मौत का करंट, किसान की गई जान

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।