Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

राजपुर पुलिस ने चोरी की वारदात का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

राजपुर थाना की पुलिस ने विगत दिनों हुए चोरी के एक मामले का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जहां उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। हालांकि, इस मामले में शामिल तीन अन्य आरोपित फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

राजपुर पुलिस ने चोरी की वारदात का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

राजपुर पुलिस ने चोरी की वारदात का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

केटी न्यूज/बक्सर  

सदर डीएसपी धीरज कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पुरैनी खुर्द निवासी दिवाकर कुमार सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि 31 जनवरी की रात उनके घर से एक मोबाइल, कपड़ों से भरा बैग और चांदी व सोने की ज्वेलरी चोरी हो गई थी। इस आधार पर दो फरवरी को राजपुर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

राजपुर पुलिस ने चोरी की वारदात का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

जांच के लिए डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग कर रसेन कला गांव के लालू मुसहर और प्रकाश मुसहर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने चोरी में शामिल तीन अन्य लोगों दृ विनोद मुसहर, भुअर मुसहर और डब्लू मुसहर के नाम उजागर किए और बताया कि चोरी की गई ज्वेलरी उनके पास है।

राजपुर पुलिस ने चोरी की वारदात का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के कपड़े, एक मोबाइल और 4,122 रूपए नगद बरामद किए गए हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस पूरी कार्रवाई में डीएसपी धीरज कुमार के साथ थानाध्यक्ष संतोष कुमार, अनिशा भारती और राजपुर थाना की सशस्त्र बल शामिल रही।

राजपुर पुलिस ने चोरी की वारदात का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।