तेज रफ्तार बाइक ने पैदल चल रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर, तीन जख्मी

कोरानसराय-केसठ मार्ग पर शनिवार रात्रि लगभग 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कोन्ही गांव के समीप उस वक्त हुई जब तेज रफ्तार से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे एक वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार चौगाईं की ओर से एक ही बाइक पर सवार होकर पांडेयपुर गांव जा रहे अनंत किशोर राम पिता बसंत राम, तथा पवन कुमार राम पिता आशीष राम अपनी घर की तरफ बढ़ रहे थे। कोन्ही गांव पहुंचते ही उनका संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे बंजरिया गांव के 70 वर्षीय सफारी सिंह, पिता स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह से टकरा गई। ।सफारी सिंह अपने रोज़मर्रा की तरह दूध सप्लाई करके बंजरिया लौट रहे थे।

केटी न्यूज/चौगाईं

अचानक हुई इस दुर्घटना में वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से चोटिल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद अनंत किशोर राम को सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। पवन कुमार राम को भी कई गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं वृद्ध सफारी सिंह को भी सिर और शरीर पर गहरी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत बक्सर सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।