Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

खेल के दौरान हादसा: दीवार गिरने से मासूम की मौत, तीन घायल

नगर के शांति नगर मोहल्ले में शनिवार की शाम मासूम बच्चियों के साथ बड़ा हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रही चार बच्चियां अचानक गिरी जर्जर दीवार की चपेट में आ गईं। हादसे में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

खेल के दौरान हादसा: दीवार गिरने से मासूम की मौत, तीन घायल

खेल के दौरान हादसा: दीवार गिरने से मासूम की मौत, तीन घायल

-- नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले की है घटना, जर्जर दीवार गिरने से दब गई थी चार बच्चियां

केटी न्यूज/बक्सर

नगर के शांति नगर मोहल्ले में शनिवार की शाम मासूम बच्चियों के साथ बड़ा हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रही चार बच्चियां अचानक गिरी जर्जर दीवार की चपेट में आ गईं। हादसे में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

खेल के दौरान हादसा: दीवार गिरने से मासूम की मौत, तीन घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शांतिनगर मोहल्ले में स्थित एक पुरानी दीवार काफी समय से जर्जर हालत में खड़ी थी। उसी दीवार के पास स्व. रंजित साह की पुत्री शिवानी कुमारी, प्रिया कुमारी, लालबाबू शाह की पुत्री सोनी कुमारी और शिव कुमार की पुत्री नेहा कुमारी खेल रही थीं। अचानक दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ी।

खेल के दौरान हादसा: दीवार गिरने से मासूम की मौत, तीन घायल

स्थानीय लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर बच्चियों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने नेहा कुमारी को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से इलाके में मातम पसर गया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मोहल्लेवासियों में आक्रोश गहरा गया है।

खेल के दौरान हादसा: दीवार गिरने से मासूम की मौत, तीन घायल

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।