स्टेशन रोड डुमरांव में अखंड एकता दल की भव्य दुर्गा पूजा की तैयारी
डुमरांव स्टेशन रोड स्थित शंकर सिनेमाघर के पास इस बार दुर्गा पूजा का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। अखंड एकता दल दुर्गा पूजा समिति ने इस वर्ष भव्य पंडाल और आकर्षक मूर्ति की तैयारी शुरू कर दी है। पूजा समिति का नेतृत्व अध्यक्ष अभय यादव कर रहे हैं, जबकि उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सोनू ओझा और सुरज यादव संभाल रहे हैं। सचिव उपेंद्र राय और कोषाध्यक्ष संटू मित्रा भी तैयारियों में पूरी तरह से जुटे हैं।

-- स्थानीय कलाकारों और बंगाल के कारीगरों की संयुक्त मेहनत से सज रहा पूजा पंडाल
केटी न्यूज/डुमरांव
डुमरांव स्टेशन रोड स्थित शंकर सिनेमाघर के पास इस बार दुर्गा पूजा का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। अखंड एकता दल दुर्गा पूजा समिति ने इस वर्ष भव्य पंडाल और आकर्षक मूर्ति की तैयारी शुरू कर दी है। पूजा समिति का नेतृत्व अध्यक्ष अभय यादव कर रहे हैं, जबकि उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सोनू ओझा और सुरज यादव संभाल रहे हैं। सचिव उपेंद्र राय और कोषाध्यक्ष संटू मित्रा भी तैयारियों में पूरी तरह से जुटे हैं।
इस बार पंडाल का निर्माण बंगाल से आए कुशल कारीगर लखन कर रहे हैं। लखन जी अपने अनोखे डिजाइन और कलात्मक शैली के लिए मशहूर हैं। वहीं, दुर्गा माता की मूर्ति बक्सर के शिल्पकार द्वारा बनाई जा रही है, जो स्थानीय कला और संस्कृति का अनोखा संगम प्रस्तुत करेगी। पूजा समिति के अनुसार, इस बार पंडाल का मुख्य आकर्षण चंद्रमा के अंदर बिराजमान मां दुर्गा की थीम होगी। इससे भक्तों को अलग ही आध्यात्मिक और भव्य अनुभव मिलेगा।
पूजा समिति में बड़ी संख्या में सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं, जिनमें जितेंद्र कुमार यादव, बुलेट यादव, अरविंद कुमार, पिंटू यादव, संतोष सिंह, जनार्दन वर्मा, धुरान यादव, दिलीप कुमार यादव, अमरेंद्र तिवारी, संजय गुप्ता, बिट्टू गुप्ता, अजय सिंह, ऋषभ सिंह, भूटेली सिंह, हरे नाथ यादव, सोनू यादव, विशाल यादव और अन्य शामिल हैं। सभी सदस्य एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।
समिति का कहना है कि इस बार का आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं होगा बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी संदेश देगा। यहां हर वर्ग के लोग मिलकर न केवल माता की आराधना करेंगे बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भजन-कीर्तन और सामाजिक सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करेंगे।
डुमरांव में दुर्गा पूजा का यह आयोजन वर्षों से लोगों की आस्था का केंद्र रहा है, लेकिन इस बार की थीम और सजावट इसे खास बनाने वाली है। स्थानीय लोगों में उत्सुकता पहले से ही बढ़ गई है। उम्मीद की जा रही है कि पूजा के दिनों में यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे और माता के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।