Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

आतिशबाजी व सतरंगी रोशनी से जगमग रहा जिला, पूरी रात हुई आतिशबाजी

दीपो का त्योहार दीपावली गुरूवार को हर्षोल्लास संपन्न हो गया। इस मौके पर जिलेभर में आतिशबाजी की धूम मची रही। पूरी रात लोगों ने आतिशबाजी की। वही लोगों ने अपने घरों को कृत्रिम रोशनी से सजाया था। कृत्रिम रोशनी की सतरंगी छंटा व दीपों की लड़ियों के बीच आतिशबाजी का नजारा देखते ही बन रहा था। जिला मुख्यालय पर तो लोगों ने गंगा तटों पर भी दीप जला दीपावली मनाई।

आतिशबाजी व सतरंगी रोशनी से जगमग रहा जिला, पूरी रात हुई आतिशबाजी

- हर्षोल्लास संपन्न हुआ दीपो का त्योहार दीपावली, अब छठ की तैयारी में जुटे श्रद्धालु

आतिशबाजी व सतरंगी रोशनी से जगमग रहा जिला, पूरी रात हुई आतिशबाजी

केटी न्यूज/बक्सर/डुमरांव 

दीपो का त्योहार दीपावली गुरूवार को हर्षोल्लास संपन्न हो गया। इस मौके पर जिलेभर में आतिशबाजी की धूम मची रही। पूरी रात लोगों ने आतिशबाजी की। वही लोगों ने अपने घरों को कृत्रिम रोशनी से सजाया था। कृत्रिम रोशनी की सतरंगी छंटा व दीपों की लड़ियों के बीच आतिशबाजी का नजारा देखते ही बन रहा था। जिला मुख्यालय पर तो लोगों ने गंगा तटों पर भी दीप जला दीपावली मनाई।

आतिशबाजी व सतरंगी रोशनी से जगमग रहा जिला, पूरी रात हुई आतिशबाजी

शाम ढलते ही बक्सर का चप्पा-चप्पा रंग बिरंगी रोशनी से सराबोर हो गया था। इस दौरान लोग नये परिधान पहन एक दूसरे को दीपावली की बधाई दी रहे थे। शाम ढलने के साथ ही आतिशबाजी का जो दौर शुरू हुआ वह देर रात तक चलते रहा। इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य महकमा व फायर ब्रिगेड पूरी तरह से मुश्तैद था। हालांकि, इसकी नौबत नहीं आई। लोगों ने आपसी सौहार्द के वातावरण में दीपावली का त्योहार मनाया।

आतिशबाजी व सतरंगी रोशनी से जगमग रहा जिला, पूरी रात हुई आतिशबाजी

डुमरांव अनुमंडल में भी दिखा उत्साह, जगमग रहा शहर

डुमरांव अनुमंडल इलाके में भी दीपोत्सव का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शाम ढलने के साथ ही बच्चों से लेकर युवक-युवती व बुजुर्ग सभी उत्सवी रंग में रंग गये थे। आलम यह रहा कि शहर से लेकर गांवों तक रंगीन रौशनी से नहा उठा। एक तरफ शहर की मुख्य सड़क के दोनों बगल की इमारतें रंग-बिरंगी रौशनी से जगमगा रही थी। तो वहीं दूसरी तरफ घर-मकान के द्वार से छत्त तक रखे दीयों से शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। दीपावली को लेकर बच्चों में सबसे अधिक उत्साह दिखा। छोटे छोटे बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ जमकर अनार, राकेट, कम आवाज वाले बीड़िया, चरखी, रंग बिरंगी चरखी फूलझड़ी आदि पटाखे जलायें।

आतिशबाजी व सतरंगी रोशनी से जगमग रहा जिला, पूरी रात हुई आतिशबाजी

वहीं युवा व बड़े चटाई बम, तेज आवाज वाले बम फोड़ने से पीछे नहीं हटे। देर रात तक समूचा शहर पटाखों के आवाज से गूंजता रहा। वहीं तरह-तरह के राकेट समेत अन्य पटाखों से शहर के आसमान जगमगा उठे। कई लोग घरों की छत से आसमान की ओर दीवाली की इस मनमोहक दृश्य का लुफ्त लेते नजर आये। दीपावली त्योहार पर घरों के आंगन और मुख्य द्वार को बेहतरीन ढंग से सजाया गया था। इस दौरान युवतियों द्वारा आंगन और दरवाजे पर एक से बढ़कर एक खूबसूरत रंगोली बनायी गई थी। इस दौरान फायर बिग्रेड के अधिकारी व जवान देर रात तक शहर के अलग-अलग जगहों पर गश्ती करते रहे। वहीं दमकल वाहनों की छोटी-बड़ी गाड़ियों को भी चिन्हित स्थानों पर मुस्तैद किया था। वहीं थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत के नेतृत्व में पुलिसकर्मी देर रात तक पूरे शहर में गश्ती करते रहे।

आतिशबाजी व सतरंगी रोशनी से जगमग रहा जिला, पूरी रात हुई आतिशबाजी

स्थापित हुई मां लक्ष्मी-गणेश व काली की प्रतिमा स्थापित

शहर के ठठेरी बाजार, चारमोटिया इनार में मां महाकाली जबकि लालाटोली रोड, ठाकुर लोहार की गली, बंधन पटवा रोड, फूलचंद कानू रोड सहित अन्य जगहों पर मां महालक्ष्मी व भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गयी हैं। जहां महिला व पुरुष भक्तों ने दीपावली के दिन पूजा-अर्चना किया। पूजा समिति के सदस्यों द्वारा प्रतिमाओं को आकर्षण ढंग से सजाया गया हैं। पूजा-पंडालों पर भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।