Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

बक्सर सांसद पर मिथिलेश तिवारी ने पटना में किया परिवाद दायर

भाजपा के राज्य प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह के खिलाफ पटना व्यवहार न्यायालय में परिवाद दायर किया है।

बक्सर सांसद पर मिथिलेश तिवारी ने पटना में किया परिवाद दायर

- बक्सर में मिथिलेश तिवारी के 12 करोड़ की जमीन खरीदने के आरोप का है मामला

बक्सर सांसद पर मिथिलेश तिवारी ने पटना में किया परिवाद दायर

केटी न्यूज/ बक्सर

भाजपा के राज्य प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह के खिलाफ पटना व्यवहार न्यायालय में परिवाद दायर किया है। साथ ही, उन्होंने सांसद को वकालतन नोटिस भी भेजा है। दायर परिवाद में मिथिलेश तिवारी ने बताया उन्होंने बक्सर लोकसभा सीट से भाजपा की टीकट पर संसदीय चुनाव लड़ा। जिसमें उनके खिलाफ खड़े राजद के प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत हुई।

बक्सर सांसद पर मिथिलेश तिवारी ने पटना में किया परिवाद दायर

लेकिन, चुनाव के बाद एक इंटरव्यू में सुधाकर सिंह ने उनके विरूद्ध आधारहीन व झूठी बातें कही। जिसमें सांसद ने उनकी छवि खराब करते हुए इंटरव्यू में कहा कि चुनाव के बाद मिथिलेश तिवारी ने चुनाव में हारने के बाद बक्सर में 12 करोड़ की जमीन खरीदी है। यह खुद को गरीब का बेटा बताते हैं तो इनके पास इतना धन कहां से आया। जिसके बाद मामला तूल पकड़ने लगा।

बक्सर सांसद पर मिथिलेश तिवारी ने पटना में किया परिवाद दायर

परिवार दायर करने के पूर्व भी मिथिलेश तिवारी ने अपने अधिवक्ता राधेश कुमार शर्मा के माध्यम से एक माह पहले नोटिस भेजा था। परंतु सांसद ने उक्त नोटिस का जवाब नहीं दिया। इसलिए मिथिलेश तिवारी ने परिवाद दायर किया। उन्होंने कहा है कि कोर्ट पर उनकाे पूरा भराेसा है कि कोर्ट मामले में बक्सर सांसद पर उचित कार्रवाई करेगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।