Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, तेज हुआ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, तेज हुआ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य

- डीएम ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर लिया सुझाव, मतदाता सूची प्रारूप पर लिया जा रहा है दावा  आपत्ति

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, तेज हुआ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य

केटी न्यूज/बक्सर

बैठक में डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि एकीकृत मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन 29 अक्टूबर को किया गया है। दावा एवं आपत्तियां 29 अक्टूबर से 28 नवंबर तक ली जाएगी। इस दौरान आवेदक आवेदन दे दावा आपत्ति कर सकते है। डीएम ने कहा कि दो, तीन, 11, 23 एवं 24 नवंबर को दावा आपत्ति के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा इस दौरान विशेष कैंप भी आयोजित किए जाएंगे। जबकि दावा एवं आपतियों का निपटारा 24 नवंबर एवं स्वास्थ्य मापदंडों की जांच और प्राप्त करना, अतिंम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति एवं डाटाबेस को अद्यतन करना एवं अनुपूरकों का मुद्रण करना एक जनवरी 2025 को तथा मतदाता सूची का प्रकाशन छह जनवरी को किया जाएगा।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, तेज हुआ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य

डीएम ने दी युवा मतदाताओं की जानकारी

बैठक के दौरान डीएम ने 18-19 आयु वर्ग के निर्वाचकों की विधानसभा वार व प्रखंड वार संख्या बताई। डीएम नेक बताया कि 199 ब्रह्मपुर विधानसभा अंतर्गत प्रखंड ब्रह्मपुर में 798, सिमरी प्रखंड में 1044 एवं चक्की प्रखंड में 269 मतदाता है। 200 बक्सर विधानसभा अंतर्गत नगर परिषद बक्सर में 671, बक्सर प्रखंड में 1155 एवं चौसा प्रखंड में 765 है। 201 डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में प्रखंड डुमरांव में 769, नगर परिषद डुमरांव में 377, चौगाईं प्रखंड में 341, केसठ प्रखंड में 322 एवं नावानगर प्रखंड में 811 है। 202 राजपुर (अ.जा) विधानसभा क्षेत्र के इटाढ़ी प्रखंड में 1209, डुमरांव प्रखंड में 481 एवं राजपुर प्रखंड में 1496 है। इस दौरान बैठक में मौजूद राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव जिलाधिकारी को दिए। डीएम ने कई सुझावों को नोट कराया और कहा कि मतदाता सूची का निर्माण पूरे पारदर्शी तरीके से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दलों को इससे संतुष्ट भी कराया जाएगा।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, तेज हुआ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य

सभी बूथों पर बीएलए की नियुक्ति करने की डीएम ने की अपील 

बैठक में डीएम ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से अनुरोध किया कि आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के बाद बढ़े हुए मतदान केन्द्र सहित सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलए की नियुक्ति का कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाए। डीएम ने बताया कि अभी तक मात्र तीन दलों द्वारा ही अपने बीएलए की नियुक्ति किया गया है, जिनमें राजद ने 1290, भाजपा ने 898 तथा जदयू ने 657 बीएलए की नियुक्ति की है। बैठक के दौरान मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।