बिहार कुम्हार प्रजापति समाज ने डा. रत्नप्पा की मनायी जयंती

बिहार कुम्हार प्रजापति समाज ने बैठक कर समाज की भलाई और राजनीतिक पकड़ के लिए एकजुटता पर बल दिया। इस मौके पर डॉ. रत्नप्पा कुम्भार प्रजापति के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरू किया गया।

बिहार कुम्हार प्रजापति समाज ने डा. रत्नप्पा की मनायी जयंती

केटी न्यूज/डुमरांव

बिहार कुम्हार प्रजापति समाज ने बैठक कर समाज की भलाई और राजनीतिक पकड़ के लिए एकजुटता पर बल दिया। इस मौके पर डॉ. रत्नप्पा कुम्भार प्रजापति के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरू किया गया। इसके बाद प्रजापति समुदाय से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्य मुद्दों में प्रजापति समुदायिक भवन सह छात्रावास के निर्माण, संगठन की सक्रियता, शिक्षा, आपसी प्रेम और सामूहिकता पर बल दिया गया। बिहार कुम्हार प्रजापति जिला समन्वय समिति के अध्यक्ष श्री अमरनाथ प्रजापति ने संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। डॉ. श्वेत प्रकाश ने शैक्षिक जागरूकता पर बल दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन बिहार राज्य कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति, पटना के उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार प्रजापति ने किया। इस आयोजन में बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति जिला शाखा बक्सर के अध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधिकारी व सदस्यगणों में रामचीज प्रजापति, उपेंद्र प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, डॉ. श्वेत प्रकाश सहित सिमरी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष श्री सत्यदेव प्रजापति कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रजापति संगठन सचिव  संतोष प्रजापति सहित सिमरी प्रखंड के 20 पंचायतों से प्रजापति समुदाय के सैकड़ो लोग सम्मिलित हुए।