छोटे व सीमांत किसानों के लिए मील की पत्थर साबित हुई है पीएम किसान सम्मान निधि योजना - केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री
केन्द्र सरकार के कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने अपने दो दिवसीय बक्सर प्रवास कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र लालगंज में किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के साथ एक बैठक की। बैठक में केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री ने भारत सरकार द्वारा किसानों के हितों को ध्यान में रखकर चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी किसानों और वैज्ञानिकों को दी।

- कृषि के विकास व किसानों की आय बढ़ाने की हमेशा चिंता करते है
- केवीके में किसानों व कृषि वैज्ञानिकों के साथ बैठक कर दी किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी
केटी न्यूज/बक्सर
केन्द्र सरकार के कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने अपने दो दिवसीय बक्सर प्रवास कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र लालगंज में किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के साथ एक बैठक की। बैठक में केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री ने भारत सरकार द्वारा किसानों के हितों को ध्यान में रखकर चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी किसानों और वैज्ञानिकों को दी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के प्रति हरदम संवेदनशील और चिंतित रहते हैं। किसानों की आमदनी को कैसे बढ़ाया जाए, उनकी आर्थिक स्थिति किस तरह से मजबूत हो, इस विषय पर कृषि वैज्ञानिकों के साथ हर पल चर्चा करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की छोटे और सीमांत किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करने के रास्ते में मील का पत्थर साबित हुआ है। जिसकी चर्चा देश ही नहीं विदेशों में भी हो रही है।
मोदी सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और ब्याज सहायता योजना चलाया। उक्त बैठक के समापन के बाद केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री ने बक्सर के अतिथि गृह में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ भी एक बैठक की। जिसकी अध्यक्षता हम पार्टी के जिलाध्यक्ष बलराम कुशवाहा और संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि हम सभी एनडीए के घटक दल मजबूती के साथ एक साथ होकर विधानसभा चुनाव में जाएंगे और बिहार में नीतीश के नेतृत्व में फिर एक बार मजबूत सरकार बनाकर केंद्र में नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का कार्य करेंगे। बैठक समापन की घोषणा जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से संतोष कुमार निराला पूर्व मंत्री, संतोष ओझा दिल्ली पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष, रानी चौबे प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट, राजेश सिन्हा, पुनीत सिंह, मनोज पाण्डेय, शीला त्रिवेदी, सुधा गुप्ता, इंदु देवी, संजय सिंह राजनेता, राघवेन्द्र सिंह, आजाद सिंह राठौड़, विश्वनाथ पासवान, राजेश कुशवाहा, जितेन्द्र सिंह, जयप्रकाश चौधरी तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा उपस्थित रहे।