Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

चौसा नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति की बैठक में सैरातों की अवैध वसूली पर मुख्य पार्षद नाराज

चौसा नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति की बैठक में सैरातों की अवैध वसूली पर मुख्य पार्षद नाराज

- अवैध वसूली करने वालों का निबंधन रद्द करने की मिली चेतावनी

- बैठक में नाली गली निर्माण व साफ सफाई पर हुई विशेष चर्चा

केटी न्यूज/चौसा

शनिवार को चौसा नगर पंचायत की सशक्त स्थाई समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष किरण देवी ने व संचालन कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम ने की। बैठक को संबोधित करते हुए पंचायत के मुख्य पार्षद किरण देवी ने कहा कि नगर पंचायत के अंतर्गत लगे मोबाईल कंपनियों के टावर एवं अन्य प्रचार के लिए लगे फ्लैक्स बोर्ड लगाने की अनुमति कार्यालय से लेनी होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मलेरिया, डेंगू मच्छर के प्रकोप से बचने के लिए फागिंग मशीन व प्रचार प्रसार के लिए माइक व स्पीकर की खरीद की जाएगी। उन्होंने सैरातों द्वारा की जा रही

चौसा नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति की बैठक में सैरातों की अवैध वसूली पर मुख्य पार्षद नाराज

अवैध वसूली पर गहरी नाराजगी जताई तथा जिन सैरातों के खिलाफ अधिक वसूली की शिकायत मिली है उनसे स्पष्टीकरण पूछने को कहा। मुख्य पार्षद ने अधिक पैसा वसूलने वाले सैरातों के निबंधन रद्द करने की चेतावनी भी दी। उप मुख्य पार्षद सरिता देवी ने कहा कि जनहित के हर मुद्दो को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जायेगा। वहीं सदस्य चंदन चौधरी ने कहा कि दशहरा को देखते हुए नगर पंचायत के अन्दर पोलों पर तत्काल लाईट की व्यवस्था करायी जाए। साथ ही सशक्त स्थायी समति के सदस्य आनन्द कुमार रावत ने कहा कि दलित बस्ती में जल जमाव के चलते सैकड़ों घरो में पानी घुसने के चलते जीना मुश्किल हो गया है। पानी निकास का निदान तत्काल किया जाए। बैठक में न्यायीपुर में पानी निकास के लिए नाला का निर्माण करवाने

चौसा नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति की बैठक में सैरातों की अवैध वसूली पर मुख्य पार्षद नाराज

, खिलाफतपुर के मुशहर टोली में नाला एवं सड़क की मरम्मति के साथ चौसा बाजार के मल्लाह टोली में शंकर मंदिर से लेकर गंगा तट तक सड़क एवं नाला का निर्माण, वार्ड 6 में आंगनबाड़ी के पास पैदलगामी पुल का निर्माण एवं नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को धरातल पर उतारने सहित कई अन्य मुद्दों पर सहमति बनी। कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरुपम ने कहा कि जनहित में सारे मुद्दों को ध्यान में रखते हुए तत्काल पूरा कराया जायेगा। इस बैठक में सशक्त स्थायी समिति के सदस्य सरिता देवी, ललिता देवी, चन्दन चौधरी, आनन्द कुमार रावत के साथ सत्य प्रकाश उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।