Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

नई रोगी कल्याण समिति का गठन, डॉ श्रवण, डॉ. मनोज हुए बाहर

विभाग के निर्देशानुसार सदर अस्पताल बक्सर की नई रोगी कल्याण समिति का गठन हो गया है। इसकी स्वीकृति जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने दे दी है।

नई रोगी कल्याण समिति का गठन, डॉ श्रवण, डॉ. मनोज हुए बाहर
रोगि कल्याण समिति की बक्सर में बैठक की फाइल फोटो

केटी न्यूज/बक्सर

नई रोगी कल्याण समिति का गठन, डॉ श्रवण, डॉ. मनोज हुए बाहर

विभाग के निर्देशानुसार सदर अस्पताल बक्सर की नई रोगी कल्याण समिति का गठन हो गया है। इसकी स्वीकृति जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने दे दी है। इस आशय की जानकारी सिविल सर्जन सुरेश चंद्र सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार पूर्व में ही नई रोगी कल्याण समिति का गठन कर देना था।

नई रोगी कल्याण समिति का गठन, डॉ श्रवण, डॉ. मनोज हुए बाहर

परंतु आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने के कारण यह प्रक्रिया नहीं हो पायी थी। नये नियमानुसार सदर अस्पताल के रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष डीएम, उपाध्यक्ष डीडीसी व सचिव के पद पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक को बनाया गया है। सदस्य के रूप जिला आईएमए के सदस्य, जिला कल्याण पदाधिकारी जीविका के डीपीएम व स्वास्थ्य से जुड़े एक एनजीओ को रखा गया है।

नई रोगी कल्याण समिति का गठन, डॉ श्रवण, डॉ. मनोज हुए बाहर

एनजीओ के रूप में यूनिसेफ को नामित किया है। वहीं पूर्व की रोगी कल्याण समिति में सिविल सर्जन, जिला परिषद अध्यक्ष, नगर परिषद के अध्यक्ष, आईएमए के अध्यक्ष, रेडक्रॉस सोसाईटी के सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी (वर्ष-2016 से), हिमांशु चतुर्वेदी (वर्ष-2013 से), डॉ. मनोज यादव (वर्ष-2012 से) व चिराग एनजीओ शामिल थे। इस समिति को विखंडित कर दिया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।