Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत
Keshav Times

लंबित कांडो का त्वरित निष्पादन करें अनुसंधानकर्ता - एसपी

बक्सर एसपी शुभम आर्य छुट्टी से वापस आ गए है। छुट्टी से लौटते ही वे विभागीय कार्यों का निष्पादन तेज कर दिए है। इसी कड़ी में सोमवार को उन्होंने बगेन थाने का निरीक्षण किया तथा थानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिया।

लंबित कांडो का त्वरित निष्पादन करें अनुसंधानकर्ता - एसपी

- छुट्टी से लौटे एसपी शुभम आर्य, किया बगेन थाने का निरीक्षण

केटी न्यूूज/बक्सर

बक्सर एसपी शुभम आर्य छुट्टी से वापस आ गए है। छुट्टी से लौटते ही वे विभागीय कार्यों का निष्पादन तेज कर दिए है। इसी कड़ी में सोमवार को उन्होंने बगेन थाने का निरीक्षण किया तथा थानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिया।निरीक्षण के क्रम में एसपी ने गुंडा पंजी, आगन्तुक पंजी, लोक शिकायत पंजी, केश डायरी, वारंट, इश्तिहार व कुर्की जाब्ती पंजियों का अवलोकन किया एवं अनुसंधानकर्ताओं को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन करने का  निर्देश दिए।

लंबित कांडो का त्वरित निष्पादन करें अनुसंधानकर्ता - एसपी

निरीक्षण के दौरान एसपी ने बगेनगोला थाना के प्रतिवेदित कांडो के अनुसंधान की समीक्षा की। सीसीटीएनएस थाना सिरिस्ता संबंधित कार्याे को अद्यतन रखने का निर्देश दिया। राज्य से बाहर के अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं सत्यापन के लिए टीम बनाकर कार्रवाई करने, लंबित कांडों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने, सुरक्षा व्यव्यस्था के मद्देनजर गश्ती के दौरान ज्वेलरी दुकान, बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप अन्य वित्तिय संस्थाओं पर निगरानी रखने आदि का निर्देश दिया। वही एसपी ने पुलिस गश्त तेज करने व फरार अपराधियों की गिरफ्तारी का निर्देश भी दिया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।