बक्सर में नदियों के बढ़ते जल स्तर को लेकर बाढ़ की आशंका

बक्सर में मानसून के दस्तक देने के साथ ही नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है।

बक्सर में नदियों के बढ़ते जल स्तर को लेकर बाढ़ की आशंका
Mansoon

केटी न्यूज़/बक्सर

भयंकर बारिश के बाद मानसून ने धीरे धीरे कई जगहों पर दस्तक दे दी है।अब सावन भी शुरू होने वाला है जब बारिश की छड़ी लगी रहती है।मगर अभी थोड़ी सी बारिश ने ही कई जगहों पर परेशानी वाली स्थिति बना दी है।ऐसा ही बुरा हाल बक्सर में भी देखा जा सकता है।बक्सर में मानसून के दस्तक देने के साथ ही नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। भीषण तापमान में जिन नदियों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा था, बारिश ने नदी को पानी से भर कर उसके किनारे को फिर से हरा भरा कर दिया है। वहीं, देश की सबसे लंबी गंगा नदी के जलस्तर में भी वृद्धि देखी जा रही है।

बुधवार की सुबह 8 बजे गंगा नदी का जलस्तर बढ़कर 49.96 मीटर ऊपर पहुंचा है। हालांकि, अभी खतरे के निशान से नदी काफी नीचे है।पिछले 5 घंटे से बक्सर में गंगा नदी के जलस्तर में प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की बढ़ोतरी देखी जा रही है।केंद्रीय जल आयोग से मिली रिपोर्ट के अनुसार बक्सर में गंगा नदी के जलस्तर में एक हफ्ते से धीमी बढ़ोतरी देखा जा रही थी। लेकिन, 10 जुलाई को पांच घंटे से गंगा नदी के जलस्तर में प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि, जिले के किसी क्षेत्र में अभी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। अभी गंगा नदी का पेटी केवल भर रहा है। लेकिन, नदी का जलस्तर इसी रफ्तार से लगातार बढ़ता रहा, तो आने वाले दिनों में बाढ़ की आशंका से इनकार भी नहीं किया जा सकता है।