Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल
Keshav Times

मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम में सांख्यिकी स्वयंसेवकों की गूंज, सीएम ने दिलाया भरोसा

राजपुर के नायरा पेट्रोल पंप परिसर में शनिवार को आयोजित एनडीए कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम उस समय खास बन गया जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंच पर आते ही मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी। संघ के सचिव विपुल कुमार के नेतृत्व में पहुंचे स्वयंसेवकों ने हाथों में बैनर थामे नीतीश कुमार जिंदाबाद के जोरदार नारे लगा रहे थे।

मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम में सांख्यिकी स्वयंसेवकों की गूंज, सीएम ने दिलाया भरोसा

मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम में सांख्यिकी स्वयंसेवकों की गूंज, सीएम ने दिलाया भरोसा

केटी न्यूज/राजपुर

स्वयंसेवकों ने अपनी पुरानी दो मांगों को दोहराते हुए कहा कि वर्षों से त्रिस्तरीय कमेटी की व्यवस्था लागू करने और सेवा समायोजन को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अब तक इस पर ठोस कदम नहीं उठाया गया है। मंच से उठे इन नारों ने सीएम का ध्यान तुरंत खींचा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि इनकी बात भी गंभीरता से सुनी जाए।

मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम में सांख्यिकी स्वयंसेवकों की गूंज, सीएम ने दिलाया भरोसा

मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश मिला कि स्वयंसेवकों की समस्या को दर्ज कर समाधान की दिशा में पहल की जाए। इस दौरान संघ के टिंकू कुमार, विनोद कुमार, रियाज अंसारी, मंटू रावत, रवि कुमार, पवन गुप्ता और निरंजन कुमार सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम में सांख्यिकी स्वयंसेवकों की गूंज, सीएम ने दिलाया भरोसा

एनडीए का यह संवाद कार्यक्रम अचानक स्वयंसेवकों की आवाज से चर्चा में आ गया और मुख्यमंत्री के आश्वासन के साथ कार्यकर्ताओं में उम्मीद की नई किरण जग गई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।