पंजाब से भागे प्रेमी युगल को ढूंढते डुमरांव पहुंची लुधियाना पुलिस, नहीं मिली सफलता
डुमरांव का एक युवक पंजाब के लुधियाना शहर से एक युवती को भगा लाया है। यह घटना 29 मार्च की है। उक्त प्रेमी जोड़े को खोजते हुए लुधियाना के ढंढारी कला पुलिस चौकी की पुलिस टीम डुमरांव आई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है।

केटी न्यूज/डुमरांव

जानकारी के अनुसार डुमरांव के निमेज टोला निवासी संतोष वर्मा अपने परिवार के साथ लुधियाना रहते है। उनके पुत्र राजू वर्मा उर्फ तेजू वर्मा पर ही एक युवती को प्रेम प्रसंग में भगा लाने का आरोप लगा है। जिसके बाद उसे खोजते लुधियाना पुलिस डुमरांव पहुंची।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि डुमरांव के अलावे लुधियाना की पुलिस टीम उक्त लड़के का लोकेशन टैªक करते सिमरी व वासुदेवा थाना गई, लेकिन कही भी सुराग नहीं मिला। इसके बाद पंजाब पुलिस विक्रमगंज के लिए रवाना हो गई। समाचार लिखे जाने तक प्रेमी जोड़ा पंजाब पुलिस के हाथ नहीं आया था। वहीं, डुमरांव में भी उसका कुछ पता नहीं चल सका है।