Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

बक्सर के नए डीएम अंशुल अग्रवाल ने किया पदभार ग्रहण

बक्सर  के नए डीएम अंशुल अग्रवाल ने किया पदभार ग्रहण
प्रभार लेते बक्सर नए डीएम अंशुल अग्रवाल

बक्सर  के नए डीएम अंशुल अग्रवाल ने किया पदभार ग्रहण

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर जिले के नये डीएम अंशुल अग्रवाल ने सोमवार की शाम समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में पदभार ग्रहण किया। नव पदस्थापित जिला पदाधिकारी बक्सर को निवर्तमान जिला पदाधिकारी बक्सर अमन समीर ने पदभार ग्रहण कराया। पदभार ग्रहण के पश्चात नये डीएम अंशुल ने समाहरणालय परिसर में उपस्थित वरीय पदाधिकारियों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।

बक्सर  के नए डीएम अंशुल अग्रवाल ने किया पदभार ग्रहण

इसके बाद उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले में सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को ससमय पूरा कराना होगा। वही ज्वलंत मुद्दों के समाधान को भी प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वे सभी पदाधिकारियों को साथ लेकर चलने में विश्वास करते है। बता दें कि नयें डीएम अंशुल अग्रवाल 2016 बैच के आईएस अधिकारी है तथा बतौर डीएम बक्सर जिले में उनकी पहली पोस्टिंग है।

बक्सर  के नए डीएम अंशुल अग्रवाल ने किया पदभार ग्रहण

वही निवर्तमान डीएम अमन समीर भी पहली पोस्टिंग में ही बक्सर के डीएम बने थे। अब उन्हें छपरा का डीएम बनाया गया है। माना जा रहा है कि वे मंगलवार को बक्सर से छपरा के लिए प्रस्थान करेंगे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।