डियूटी के दौरान अरवल में परिवहन विभाग में तैनात डुमरांव के लाल मुकेश कुमार को ट्रक ने रौंदा, शहीद

बक्सर जिले के एक जवान डियूटी के दौरान शहीद हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। वहीं परिवार सुन रह गया। घटना बिहार के अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र में एनएच 139 बलिदाद गांव के समीप वाहन जांच के दौरान सड़क हादसे में परिवहन विभाग के सिपाही मुकेश कुमार (28) की मौत हो गई।

डियूटी के दौरान अरवल में परिवहन विभाग में तैनात डुमरांव के लाल मुकेश कुमार को ट्रक ने रौंदा, शहीद

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर जिले के एक जवान डियूटी के दौरान शहीद हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। वहीं परिवार सुन रह गया। घटना बिहार के अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र में एनएच 139 बलिदाद गांव के समीप वाहन जांच के दौरान सड़क हादसे में परिवहन विभाग के सिपाही मुकेश कुमार (28) की मौत हो गई। शहीद मुकेश कुमार पिता मैनेजर यादव बक्सर जिले के नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के प्रतापसागर निवासी थे। 

परिवहन विभाग की टीम बलिदाद इलाके में नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एमवीआई की टीम एक वाहन का चालान काट रही थी। सिपाही मुकेश कुमार वाहन चालक को पर्ची दे रहे थे, तभी औरंगाबाद की ओर से तेज गति में आ रहे गिट्टी लदे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद खड़ा ट्रक आगे बढ़ गया और एमवीआई की स्कॉर्पियो गाड़ी से जा टकराया। स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच दबकर सिपाही मुकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में गिट्टी लदे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवहन विभाग के गार्ड और चालक भी जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अरवल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।