छठ घाट को साफ सफाई करने गए नवोदय विद्यालय के छात्र की मौत

छठ घाट को साफ सफाई करने गए नवोदय विद्यालय के छात्र की मौत

केटी न्यूज/ अरवल

सोन नदी में छठ घाट को साफ सफाई करने गए चौदह वर्षीय किशोर की मौत डूबने से मौत हो गई। दुघर्टना सदर प्रखंड के जनकपुर घाट बुधवार की सुबह हुई। ग्रामीणों के अनुसार बालू माफियाओं द्वारा सोन नदी में बनाए गए गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत हो गई। मृतक कुर्था प्रखंड के कोनी गांव निवासी अमर कुमार शहर के वाशिलपुर में रह रहे अपने चाचा के यहां छठ पूजा में आया था। छठ पूजा करने के लिए सोन नदी में घाट के साफ सफाई करने गया था इसी क्रम में बालू निकालने वाले गड्ढे में गिर गया।

किशोर को गड्ढे में गिरते देख स्थानीय लोगों ने निकालने का प्रयास किया लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल सका। उसके बाद सदर थाना को सूचना दिया गया। उसके बाद पुलिसकर्मी और गोताखोरों के सहायता से करीब एक घंटे बाद उसे पानी के अंदर से बरामद किया गया। उसके बाद सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। मृत्यु के सूचना मिलते ही परिजनों में छठ की खुशियां मातम में बदल गया। परिजनों के करुण रुदन से पूरा अस्पताल परिसर गमगीन हो गया। नजदीकी परिजन ने बताया कि मृतक होनहार छात्र था। स्थानीय नवोदय विद्यालय शिवनगर में  सातवीं कक्षा में पढ़ता था।