ईसाई धर्म का प्रचार करने जबरन स्कूल में घुसे 18 लोग, बच्चों के बीच बांटने लगे पंपलेट, मचा हड़कंप पहुंची पुलिस

कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय निबिया और मध्य विद्यालय किन्नर चोला जैतपुर में अचानक एक अजीब घटना हुई।

ईसाई धर्म का प्रचार करने जबरन स्कूल में घुसे 18 लोग, बच्चों के बीच बांटने लगे पंपलेट, मचा हड़कंप पहुंची पुलिस
Crime

केटी न्यूज़/कैमूर

कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय निबिया और मध्य विद्यालय किन्नर चोला जैतपुर में अचानक एक अजीब घटना हुई।गुरुवार की सुबह 10:00 बजे 3 गाड़ियों से आए कुल 18 लोग विद्यालय परिसर के अंदर पहुंच गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य के मना करने के बाद भी ईसाई धर्म से संबंधित पंपलेट और बुकलेट लोग बच्चों के बीच बांटने लगे।जिसके कारण विद्यालय में पठन-पाठन बाधित हो गया है। 

इस घटना का ग्रामीणों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया।वीडियो पदाधिकारी को भेजा गया।वीडियो देखने के बाद भभुआ एसडीएम और भभुआ डीएसपी विद्यालय पहुंचे।जिसके बाद इन 18 लोगों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिये गये लोगों में पांच पुरुष और 13 महिला शामिल हैं। पांच लोग लोकल भगवानपुर के रहने वाले हैं जबकि 13 लोगों में एक बनारस का रहने वाला है और 12 लोग हैदराबाद के रहने वाले हैं। सभी के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 

जिन तीन वाहनों से ये लोग स्कूल पहुंचे थे उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। वही प्रचार सामग्रियों को भी जब्त किया गया है। थाने में केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।काफी संख्या में ईसाई मिशनरी से संबंधित प्रचार सामग्रियों को भी जब्त किया गया है।