Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप
Keshav Times

स्वर्ण व्यवसायी को सरेआम मारी गोली, हालत नाजुक

बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत नासरीगंज थाना के ग्राम इटिम्हा में करीब साढ़े दस बजे गोली चलने का मामला प्रकाश में आया है । जिस घटना में गोली लगने से एक व्यक्ति जख्मी हो गए । सूत्रों के मुताबिक यह घटना गुरुवार को दिन के करीब साढ़े दस बजे के आसपास घटित होने की बात बताई जा रही है । घटना के बारे में बताया जाता है कि उसी गांव का रहने वाला एक युवक रवि कुमार उर्फ रवि सोनी पंचरतन सोनी के दुकान पर आकर सामान का मांग किया ।

स्वर्ण व्यवसायी को सरेआम मारी गोली, हालत नाजुक

केटी न्यूज/रोहतास 

बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत नासरीगंज थाना के ग्राम इटिम्हा में करीब साढ़े दस बजे गोली चलने का मामला प्रकाश में आया है । जिस घटना में गोली लगने से एक व्यक्ति जख्मी हो गए । सूत्रों के मुताबिक यह घटना गुरुवार को दिन के करीब साढ़े दस बजे के आसपास घटित होने की बात बताई जा रही है । घटना के बारे में बताया जाता है कि उसी गांव का रहने वाला एक युवक रवि कुमार उर्फ रवि सोनी पंचरतन सोनी के दुकान पर आकर सामान का मांग किया । सामान की मांग करने के क्रम में ही उक्त युवक ने पंचरतन सोनी पर गोली चला दिया,जिससे वह जख्मी हो गए । घटना को अंजाम देकर उक्त युवक आर्म्स और बाइक को छोड़कर भाग निकला । आनन फानन की स्थिति में जख्मी पंचरतन सोनी को उनके परिजनों द्वारा प्राथमिक इलाज के लिए बिक्रमगंज शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

                    जहां पर अस्पताल के चिकित्सकों ने जख्मी व्यक्ति का इलाज शुरू कर दिया है । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात में जुट गई । इस घटना के संदर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के इटिम्हा गांव में गोली लगने से एक व्यक्ति जख्मी हो गए हैं । गोली जख्मी व्यक्ति के गर्दन के आसपास लगी है । जिनका इलाज उनके परिजनों के द्वारा बिक्रमगंज शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है । उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देकर युवक रवि कुमार सोनी फरार हो गया है । श्री कुमार ने कहा कि घटित मामले की जांच के लिए एसएफएल की टीम को बुलाया गया है । खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे । उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर एक आर्म्स व पल्सर बाइक पड़ा हुआ है । जिसकी जांच एफएसएल की टीम करेगी । फिलहाल मामला अभी सामान्य है ।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।