Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

काराकाट में चोरी की घटनाओं में तेजी, आईटीआई से लाखों का सामान चोरी

काराकाट नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। पिछले कुछ दिनों में कई स्थानों पर चोरों ने घरों, स्कूलों और दुकानों को अपना निशाना बनाया है।

काराकाट में चोरी की घटनाओं में तेजी, आईटीआई से लाखों का सामान चोरी

केटी न्यूज़/रोहतास

काराकाट (रोहतास): काराकाट नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। पिछले कुछ दिनों में कई स्थानों पर चोरों ने घरों, स्कूलों और दुकानों को अपना निशाना बनाया है। पुलिस एक चोरी का मामला सुलझाती है, तभी दूसरी घटना सामने आ जाती है, जिससे पुलिस के लिए यह स्थिति सिरदर्द बन गई है।

इसी सिलसिले में, थाना क्षेत्र के गोड़ारी बाद रोड पर स्थित मनोज प्राइवेट आईटीआई में बीते बुधवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने ताले तोड़कर इन्वर्टर, प्रिंटर, जियो फाइबर बॉक्स, दो सीपीयू, ड्रिलिंग मशीन, डीसीसेंट मोटर और सीसीटीवी बॉक्स चुरा लिए। 

आईटीआई प्रबंधक सुनील सिंह ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि चोरों ने कॉलेज के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और अन्य ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान और महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर लिए। 

पुलिस ने सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष फूलदेव चौधरी ने चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन प्राप्त हुआ है, और पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।