Saturday, 7 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान धनतेरस पर रेन टीवीएस ब्रह्मपुर की अनूठी पहल, हर बाइक खरीदार को उपहारों के साथ दिया गया पौधा
Keshav Times

एडवोकेट्स एसोसिएशन डुमरांव चुनाव कार्यक्रम घोषित, 22 जनवरी को होगा मतदान

डुमरांव व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित एडवोकेट्स एसोसिएशन के सत्र 2026-28 के लिए चुनाव कार्यक्रम की विधिवत घोषणा कर दी गई है। निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी सूचना के अनुसार एसोसिएशन का चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के तहत संपन्न कराया जाएगा। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में सरगर्मी तेज हो गई है और संभावित प्रत्याशी तैयारियों में जुट गए हैं।

एडवोकेट्स एसोसिएशन डुमरांव चुनाव कार्यक्रम घोषित, 22 जनवरी को होगा मतदान

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित एडवोकेट्स एसोसिएशन के सत्र 2026-28 के लिए चुनाव कार्यक्रम की विधिवत घोषणा कर दी गई है। निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी सूचना के अनुसार एसोसिएशन का चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के तहत संपन्न कराया जाएगा। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में सरगर्मी तेज हो गई है और संभावित प्रत्याशी तैयारियों में जुट गए हैं।जारी कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया 13 जनवरी से 17 जनवरी तक चलेगी। नामांकन पत्र प्रतिदिन पूर्वाह्न 10.30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे।

एडवोकेट्स एसोसिएशन डुमरांव चुनाव कार्यक्रम घोषित, 22 जनवरी को होगा मतदान

नामांकन पत्रों की जांच 19 जनवरी को की जाएगी, जबकि नामांकन वापसी की तिथि 20 जनवरी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन 21 जनवरी को किया जाएगा।मतदान 22 जनवरी को कराया जाएगा। मतदान का समय पूर्वाह्न 10.30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित है। मतदान समाप्ति के बाद उसी दिन अपराह्न 3.15 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

एडवोकेट्स एसोसिएशन डुमरांव चुनाव कार्यक्रम घोषित, 22 जनवरी को होगा मतदान

निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि चुनाव संबंधी किसी भी कार्य दिवस को सरकारी अवकाश मान्य नहीं होगा। सभी अधिवक्ताओं से समय पर नामांकन, मतदान एवं अन्य प्रक्रियाओं में भाग लेने की अपील की गई है, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद एसोसिएशन परिसर में गतिविधियां बढ़ गई हैं और अधिवक्ताओं के बीच अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

एडवोकेट्स एसोसिएशन डुमरांव चुनाव कार्यक्रम घोषित, 22 जनवरी को होगा मतदान

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।