Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

एनडीए की सुनामी में उड़ जाएगा महागठबंधन, शाहाबाद-मगध के सभी सीटो पर होगी एनडीए की जीत- प्रो. ए.के. दुबे

शाहाबाद से लेकर मगध की धरती तक इस बार एनडीए की लहर अपने चरम पर है। मंगलवार को डुमरांव पहुंचे भाजपा नेता सह इतिहास संकलन योजना, दिल्ली प्रांत के उपाध्यक्ष एवं आरएसएस से जुड़े वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रो. ए.के. दुबे ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत तय है।

एनडीए की सुनामी में उड़ जाएगा महागठबंधन, शाहाबाद-मगध के सभी सीटो पर होगी एनडीए की जीत- प्रो. ए.के. दुबे

एनडीए की सुनामी में उड़ जाएगा महागठबंधन, शाहाबाद-मगध के सभी सीटो पर होगी एनडीए की जीत- प्रो. ए.के. दुबे

केटी न्यूज/डुमरांव।

शाहाबाद से लेकर मगध की धरती तक इस बार एनडीए की लहर अपने चरम पर है। मंगलवार को डुमरांव पहुंचे भाजपा नेता सह इतिहास संकलन योजना, दिल्ली प्रांत के उपाध्यक्ष एवं आरएसएस से जुड़े वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रो. ए.के. दुबे ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत तय है। उन्होंने कहा कि जनता इस बार बदलाव नहीं, बल्कि स्थिरता और निरंतर विकास चाहती है, और यही कारण है कि एनडीए के प्रति लोगों का समर्थन अभूतपूर्व रूप से बढ़ रहा है।

एनडीए की सुनामी में उड़ जाएगा महागठबंधन, शाहाबाद-मगध के सभी सीटो पर होगी एनडीए की जीत- प्रो. ए.के. दुबे

प्रो. दुबे ने कहा कि शाहाबाद और मगध क्षेत्र की लगभग सभी सीटों डुमरांव, बक्सर, दिनारा, राजपुर, ब्रह्मपुर और शाहपुर पर एनडीए प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी होंगे। उनके अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार में विकास का एक नया युग शुरू हुआ है। गांव-गांव तक सड़क, बिजली, जलापूर्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो परिवर्तन आया है, वह जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरा है।

एनडीए की सुनामी में उड़ जाएगा महागठबंधन, शाहाबाद-मगध के सभी सीटो पर होगी एनडीए की जीत- प्रो. ए.के. दुबे

उन्होंने डुमरांव विस क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी राहुल कुमार सिंह की जमकर तारीफ की और कहा कि वे काफी सुलझे व विकास की सोंच रखने वाले व्यक्ति है, यदि डुमरांव की जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना तो वे आने वाले समय में इस विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदल कर रख देंगे।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार सृजन तथा आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं ने आम मतदाताओं का विश्वास एनडीए में और गहरा किया है। प्रो. दूबे ने कहा कि अब जनता नारे नहीं, काम देख रही है। लोग जानते हैं कि एनडीए ही बिहार के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है।

एनडीए की सुनामी में उड़ जाएगा महागठबंधन, शाहाबाद-मगध के सभी सीटो पर होगी एनडीए की जीत- प्रो. ए.के. दुबे

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा बिहार को मिले हजारों करोड़ रुपये के विशेष पैकेज ने राज्य के बुनियादी ढांचे में क्रांतिकारी सुधार किए हैं। रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण, अमृत भारत योजना, और नई औद्योगिक परियोजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिली है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि डुमरांव रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल किया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार के अवसर बढ़ेंगे।

एनडीए की सुनामी में उड़ जाएगा महागठबंधन, शाहाबाद-मगध के सभी सीटो पर होगी एनडीए की जीत- प्रो. ए.के. दुबे

प्रो. दुबे ने विश्वास जताया कि 14 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मतगणना में एनडीए दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि जनता अब जात-पात की राजनीति से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर मतदान करेगी। यह चुनाव बिहार के भविष्य की दिशा तय करेगा, और दिशा एनडीए की ओर ही जाएगी।इस अवसर पर बक्सर भाजपा के जिला प्रवक्ता शक्ति राय, लोक भारती के प्रभारी रामबदन दुबे, प्रो. श्रीकांत सिंह, प्रो. संतोष कुमार, भाजपा महिला मोर्चा की प्रवक्ता पुष्पांजलि देवी, और वरिष्ठ नेता उपेंद्र चौबे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।