Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप
Keshav Times

छेड़खानी से तंग आकर किशोरी की आत्महत्या मामले में लापरवाही पर दो पुलिसकर्मी निलंबित

बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी द्वारा छेड़खानी से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

छेड़खानी से तंग आकर किशोरी की आत्महत्या मामले में लापरवाही पर दो पुलिसकर्मी निलंबित

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया।  सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी द्वारा छेड़खानी से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि मुख्य आरक्षी मुनीब यादव और आरक्षी विकास कुमार यादव को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के चलते रविवार देर रात निलंबन का आदेश जारी किया गया।

क्या है पूरा मामला

शनिवार को सिकंदरपुर के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी का शव घर में पंखे से लटका मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना से दो दिन पहले थाने में शिकायत दी थी, जिसमें एक युवक पर कोचिंग जाते समय उनकी बेटी से छेड़खानी और धमकी देने का आरोप लगाया था। परिजनों का कहना है कि इस परेशानी से तंग आकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी विकास चंद्र पांडेय ने बताया कि मुनीब यादव और विकास कुमार यादव ने शिकायत पत्र लिया था, लेकिन इसे अधिकारियों को नहीं बताया। इसी लापरवाही पर दोनों को निलंबित किया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।