Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान और सोनपुर मेले में 300 स्काउट-गाइड कैडेट्स करेंगे सेवा और भीड़ नियंत्रण

छपरा। कार्तिक पूर्णिमा के गंगा स्नान और सोनपुर मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और भीड़ नियंत्रण के लिए 300 स्काउट और गाइड कैडेट्स लगाए जाएंगे।

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान और सोनपुर मेले में 300 स्काउट-गाइड कैडेट्स करेंगे सेवा और भीड़ नियंत्रण

केटी न्यूज़/छपरा

छपरा। कार्तिक पूर्णिमा के गंगा स्नान और सोनपुर मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और भीड़ नियंत्रण के लिए 300 स्काउट और गाइड कैडेट्स लगाए जाएंगे। ये कैडेट्स कालीघाट पर स्नान और बाबा हरिहरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे।

सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में सोनपुर मेला सेवा शिविर के लिए विभिन्न विद्यालयों और ओपन यूनिट के स्काउट और गाइड का चयन हुआ। जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण, विद्यानंद ठाकुर ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के गंगा स्नान में सेवा देने के लिए 300 स्काउट और गाइड लगाए जा रहे हैं। शिविर प्रधान के रूप में अंबुज कुमार झा (ईश्वरीय उच्च विद्यालय बसंत के शिक्षक) और गाइड में रीतिका सिंह (जिला संगठन आयुक्त, गाइड) को नियुक्त किया गया है। शिविर सहायक के रूप में रमेश कुमार, मनीष कुमार गुप्ता और प्रणव सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। उनके नेतृत्व में स्काउट और गाइड सोनपुर मेला सेवा शिविर में भाग लेंगे।

जिला मुख्य आयुक्त हरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सोनपुर मेला सेवा शिविर में स्काउट और गाइड के स्वयंसेवक हर वर्ष अपनी सेवा देकर सामाजिक दायित्व निभाते हैं। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) अमन राज, स्काउट मास्टर आशुतोष कुमार, चंदन कुमार और अन्य स्काउट और गाइड भी मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।