Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना
Keshav Times

पुलिस इंस्पेक्टर के घर में लूट के बाद अपराधियों ने वृद्ध मां की हत्या

पुलिस इंस्पेक्टर के घर में लूट के बाद अपराधियों ने वृद्ध मां की हत्या

- परमन्दापुर गांव की है घटना वृद्ध महिला के सिर पर है गम्भीर चोटे

- परिजनों ने सोने व चाँदी के आभूषण लूटने का है आरोप 

केटी न्यूज/बलिया

 शहर कोतवाली क्षेत्र के परमन्दापुर गांव में शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे के आस पास बदमाशों ने परमन्दापुर निवासी वीना श्रीवास्तव 82 पत्नी स्व केदारनाथ श्रीवास्तव की हत्या कर दी। लोगो की माने तो बदमाश मृतक महिला का चौन लॉकेट अंगूठी कान की बाली समेत अन्य सोने चांदी के गाने लेकर फरार हो गए। जैसे ही घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई, वैसे ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन में जुट गई।  बताया जा रहा है कि वीना श्रीवास्तव बैरिया थाना क्षेत्र के सोनवर्षा की मूल निवासी थी, उनके पति स्वर्गीय केदार श्रीवास्तव रेलवे में काम करते थे।

पुलिस इंस्पेक्टर के घर में लूट के बाद अपराधियों ने वृद्ध मां की हत्या

जिनका वर्ष 2005 में निधन हो गया था। परमन्दापुर में दो दशक से अधिक समय से आवास बनाकर निवास करती थी। वृद्ध महिला घर पर अकेली रहती थी उनके दो पुत्र हैं। बड़ा बेटा सोनू कुमार श्रीवास्तव कानपुर नगर में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। जबकि छोटा बेटा आनंद कुमार श्रीवास्तव मुंबई में चीफ कंट्रोल ऑफीसर के पद पर रेलवे में तैनात है।

पुलिस इंस्पेक्टर के घर में लूट के बाद अपराधियों ने वृद्ध मां की हत्या

वही एक बेटी स्मिता श्रीवास्तव है जिनकी शादी हो चुकी है। आसपास के लोगों ने वृद्ध महिला के बड़े पुत्र सोनू श्रीवास्तव को फोन से घटना की जानकारी दी। इसके बाद  बड़े पुत्र एवं उनकी पत्नी तुरंत घर पहुंचे। उधर पुलिस अधीक्षक एस आनंद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ सिटी एस एन वैभव पांडेय समेत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे घटनास्थल का निरीक्षण किया एवं मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। घटना लूट की है या कुछ और। विभिन्न बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।