Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान
Keshav Times

पति ने लाठी से मार कर पत्नी को उतारा मौत की घाट

पति ने पत्नी को लाठी से पीट कर मौत के घाट उतार दिया।

पति ने लाठी से मार कर पत्नी को उतारा मौत की घाट
Husband killed his wife

केटी न्यूज़/बलिया

जिले के सहतवार थाना अंतर्गत ग्राम सभा पकहां गांव से पति-पत्नी के विवाद की खबर सामने आई है।पति ने पत्नी को लाठी से पीट कर मौत के घाट उतार दिया।मिली जानकारी के मुताबिक सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पकहां गांव निवासी रामप्रवेश राम के घर बीते एक सप्ताह से पारिवारिक विवाद चल रहा था।बुधवार के दिन किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। पति पत्नी के बीच पहले हाथापाई फिर मारपीट हो गयी। इसी बीच रामेश्वर अपनी पत्नी संगीता देवी को डंडे से पीटने लगा। जिससे कि संगीता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

पति ने लाठी से मार कर पत्नी को उतारा मौत की घाट

जांच पड़ताल में पता चला कि पकहां गांव निवासी रामप्रवेश राम की शादी लगभग 10 वर्ष पहले बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छाता गांव में निवासिनी संगीता से हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ था।बीते कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच आपस में पारिवारिक विवाद चल रहा था।शादी के 10 वर्ष बीतने के बाद भी पति-पत्नी को कोई संतान नहीं है।जिसको लेकर अक्सर कहा सुनी होती थी।

पति ने लाठी से मार कर पत्नी को उतारा मौत की घाट

मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने अनिल कुमार झा ने बताया कि पति-पत्नी का विवाद था।देखने से प्रतीत हो रहा है कि डंडे से मार कर हत्या की गयी है।हत्या का आरोप पति पर ही है।क्यों कि मृतका की छोटी बहन की शादी इसी घर में हुई है।उसका कहना है कि पति-पत्नी का विवाद हुआ था।हाथापाई के बाद यह घटना हुई है।

पति ने लाठी से मार कर पत्नी को उतारा मौत की घाट

मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने अनिल कुमार झा ने बताया कि पति-पत्नी का विवाद था।मृतका को देखने से लग रहा है कि डंडे से मार कर उसकी हत्या की गयी है। सूचना मिलती ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंतिम परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर घटना के बाद आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने घटनास्थल का जायजा देकर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।