Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

लोक सभा चुनाव को ले बैठक, प्रत्येक डिस्पैच सेंटर पर सतू, खीरा, ककड़ी रखने के डीएम ने दिए निर्देश

डीएम ने प्रत्येक डिस्पैच सेंटर पर जीविका दीदियों के माध्यम से भोजनादि का स्टाल लगाने का निर्देश दिया। सेंटर पर सत्तू, खीरा, ककड़ी, तरबूज, ओआरएस घोल के साथ शीतल पेयजल के लिए 10 मिट्टी के बने घडे़ को रखने का निर्देश दिया गया।

लोक सभा चुनाव को ले बैठक, प्रत्येक डिस्पैच सेंटर पर सतू, खीरा, ककड़ी रखने के डीएम ने दिए निर्देश
केटी न्यूज़, बक्सर : आखिरी चरण में एक जून को होने वाले मतदान की तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है। इसके लिए बनाए गए डिस्पैच सेंटरों पर इस बार गर्मी से निपटने की पूरी व्यवस्था रहेगी। डिस्पैच सेंटर से रवाना होने से पूर्व कर्मियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए वहां माकूल व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने सोमवार को महिला एवं कार्मिक कल्याण कोषांग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। 
डीएम ने जीविका के डीपीएम से समन्वय स्थापित कर प्रत्येक डिस्पैच सेंटर पर जीविका दीदियों के माध्यम से भोजनादि का स्टाल लगाने का निर्देश दिया। ताकि, कर्मियों को भोजन के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े। वहीं प्रचंड गर्मी को देखते हुए प्रत्येक डिस्पैच सेंटर पर सत्तू, खीरा, ककड़ी, तरबूज, ओआरएस घोल के साथ शीतल पेयजल के लिए 10 मिट्टी के बने घडे़ को रखने का निर्देश दिया गया, ताकि कर्मियों को भीषण गर्मी में राहत मिल सके।
यही नहीं, प्रत्येक डिस्पैच सेंटर एवं संग्रहण सेंटर पर मेडिकल टीम के लिए दो कमरों की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया। इस क्रम में प्रत्येक विधानसभावार चार माडल मतदान केंद्र बनाने का भी निर्देश दिया गया एवं सभी आवश्यक प्रबंध करने के लिए कहा गया। बैठक में अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह समेत महिला एवं कार्मिक कोषांग के पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मो. मनीरूल शेख एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।