मोदी सरकार ने दंड संहिता को समाप्त कर न्याय संहिता लागू किया - विन्ध्याचल

मोदी सरकार ने दंड संहिता को समाप्त कर न्याय संहिता लागू किया - विन्ध्याचल

- विकसित व मजबूत भारत बनाने के लिए भाजपा को दें वोट

केटी न्यूज/डुमरांव

केन्द्र की मोदी सरकार ने भारतीय दंड संहिता को समाप्त कर भारतीय न्याय संहिता लागू किया है। इसमें जहां कठोर अपराधों की सजा कड़ी कर  दी गई है तो दूसरी तरफ छोटे अपराध करने वालों के साथ नरमी बरत उन्हें सुधरने का मौका दिया गया है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विंध्याचल राय ने रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में देश का चौतरफा विकास हुआ है।

विपक्ष मिथ्याराग अलाप रहा है। उल्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी मजबूत इच्छा शक्ति के धनी है। उन्होंने बिना एक बूंद खून बहाए आयोध्या में राम मंदिर बनाने के साथ ही काश्मीर से धारा 370 हटाने का काम किया है। इस बार यदि भाजपा की सरकार बनी तो पीओके भी जल्दी ही भारत का हिस्सा बन जाएगा। श्री राय ने कहा कि सिर्फ भाजपा ही राष्ट्रवाद के बल पर विकसित भारत व मजबूत भारत बनाने का काम कर सकती है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी के नेतृत्व में देश विश्वगुरू की राह पर चल पड़ा है। उन्होंने बक्सर संसदीय सीट से एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी को भारी बहुमत से चुनाव जीताने की अपील की। मौके पर भाजपा के डुमरांव विधानसभा प्रभारी अनिल पांडेय, नगर अध्यक्ष चुनमुन प्रसाद वर्मा, महामंत्री रोहित सिंह, ग्रामीण मंडल के महामंत्री निरज कुमार सिंह, युवा मोर्चा के प्रांतीय नेता दीपक यादव, शक्ति राय, राजीव रंजन सिंह आदि मौजूद थे। 

भगोड़ा कभी फलदायक नहीं होता

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ने इंडी गठबंधन के प्रत्याशी सुधाकर सिंह व निर्दलीय प्रत्याशी आनंद मिश्र दोनों को भगोड़ा बताया और कहा कि भगोड़ा कभी फलदायक नहीं होता। उन्होंने कहा कि देश भर के युवाओं का सपना होता है कि वे आईएस व आईपीएस बने। आईपीएस बन समाज सेवा के अधिक अवसर मिलते है। कार्यपालिका का संचालन आईएएस व आईपीएस के हाथों ही होता है।

लेकिन, निर्दलीय प्रत्याशी आनंद ने 15 वर्षों में ही अपने कर्तव्य से विमुख हो समाज सेवा का स्वांग रच रहे है। जबकि दूसरी तरफ राजद प्रत्याशी को बिहार में मंत्री का पद मिला था, लेकिन वे दस दिनों में ही मंत्री पद छोड़ दिए। अब वे फिर से चुनावी मैदान में किसलिए आए है, यह समझ से परे है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि एक कार्यपालिका के दायित्व से त्यागपत्र देता है तथा दूसरा विधायिका के दायित्व से। ऐसे लोग सिर्फ जनता को गुमराह कर सकते है।

मोदी ने बनाया आतंक मुक्त भारत

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दस वर्षों के कार्यकाल में भारत आतंकमुक्त राष्ट्र बन गया है। देश के अंदर एक भी आतंकी घटनाएं नहीं हुई है। वही, उन्होंने कहा कि दस वर्षों में केन्द्र सरकार के एक भी मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे है। जो यह बताता है कि केन्द्र सरकार ईमानदारी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र प्रायोजित पीएम आवास योजना, जन धन योजना, मुफ्त अनाज योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान योजना आदि से सभी वर्गों को लाभ मिला है।