Friday, 6 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीनों आरोपी ढेर छठ की परंपरा को छात्राओं ने झांकी के जरिए किया जीवंत, विद्यालय परिसर में दिखी लोकआस्था की छटा धनतेरस पर बाजार में बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, ग्राहकों के स्वागत को सजे प्रतिष्ठान एक दिन में सजेगा क्रिकेट का रोमांच, 16 टीमों के बीच होगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग का महासंग्राम कर्मनाशा तट पर शराब की खेप छोड़ भागा तस्कर, पुलिस ने 72 लीटर देशी शराब पकड़ी मेहनत को मिला सम्मान, किसान मेले में चमके बक्सर के प्रगतिशील किसान पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रमुख सत्यनारायण दुबे, गांव को मिली विकास की चार सौगातें किसानों-मजदूरों के हक पर आर-पार की तैयारी, 30 नवंबर के बाद ठप हो सकता है चौसा एसटीपीएल प्लांट घर की छत के नीचे चल रही थी बारूद की फैक्ट्री, छापेमारी में खुला अवैध पटाखा कारोबार बिजली चोरी पर कंपनी का बड़ा प्रहार, आठ उपभोक्ता रंगेहाथ पकड़े गए आर.के. सिन्हा के निधन से भाजपा परिवार में शोक, आशा पड़री में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि त्योहार की भीड़ के बीच अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, डुमरांव में पुलिस को एसडीपीओ की दो टूक
Keshav Times

डुमरांव नहीं आ सका, लेकिन अजीत सिंह को जिताकर लिखें बदलाव की नई कहानी _ तेजस्वी

बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में डुमरांव सीट पर सियासी तापमान चरम पर है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने महागठबंधन प्रत्याशी डॉ. अजीत कुमार सिंह के समर्थन में एक वीडियो संदेश जारी कर मतदाताओं से अपील की है कि “अब वक्त है बदलाव का, अबकी बार जनता अन्याय और झूठ के खिलाफ एकजुट होकर मतदान करे।”

डुमरांव नहीं आ सका, लेकिन अजीत सिंह को जिताकर लिखें बदलाव की नई कहानी _ तेजस्वी

डुमरांव नहीं आ सका, लेकिन अजीत सिंह को जिताकर लिखें बदलाव की नई कहानी _ तेजस्वी

‎केटी न्यूज/डुमरांव।

‎बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में डुमरांव सीट पर सियासी तापमान चरम पर है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने महागठबंधन प्रत्याशी डॉ. अजीत कुमार सिंह के समर्थन में एक वीडियो संदेश जारी कर मतदाताओं से अपील की है कि “अब वक्त है बदलाव का, अबकी बार जनता अन्याय और झूठ के खिलाफ एकजुट होकर मतदान करे।”

डुमरांव नहीं आ सका, लेकिन अजीत सिंह को जिताकर लिखें बदलाव की नई कहानी _ तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा कि समयाभाव के कारण वे डुमरांव नहीं पहुंच सके, लेकिन उनका दिल हमेशा इस क्षेत्र की जनता के साथ धड़कता है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनते ही बिहार में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी और हर वर्ग को सम्मान का हक मिलेगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि अफवाहों में न पड़ें, एकजुट होकर बदलाव की लड़ाई को मजबूत करें और डॉ. अजीत कुमार सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं।

डुमरांव नहीं आ सका, लेकिन अजीत सिंह को जिताकर लिखें बदलाव की नई कहानी _ तेजस्वी

वहीं महागठबंधन प्रत्याशी डॉ. अजीत कुमार सिंह ने कहा कि जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी, तब विकास की दिशा स्पष्ट दिख रही थी, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में अपराध और अराजकता का बोलबाला बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वे गरीब, वंचित और भूमिहीनों की आवाज बनकर हमेशा अन्याय के खिलाफ डटे रहे हैं।

डुमरांव नहीं आ सका, लेकिन अजीत सिंह को जिताकर लिखें बदलाव की नई कहानी _ तेजस्वी

अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि डुमरांव क्षेत्र के कई स्कूलों में विज्ञान प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और शैक्षणिक संसाधन पुनर्स्थापित किए गए हैं। अजीत सिंह ने कहा, “मेरी राजनीति की पहचान विकास, न्याय और समानता है — और यह संघर्ष जनता के सहयोग से आगे भी जारी रहेगा।” डुमरांव में अब चुनाव सिर्फ प्रत्याशी का नहीं, बल्कि विचार और परिवर्तन की लड़ाई बन चुका है।

डुमरांव नहीं आ सका, लेकिन अजीत सिंह को जिताकर लिखें बदलाव की नई कहानी _ तेजस्वी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।