Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

डुमरांव की तकदीर बदलेंगे राहुल सिंह -- मनोज तिवारी

बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल में डुमरांव शनिवार को पूरी तरह से एनडीए रंग में रंगा दिखा। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ‘मृदुल’ ने यहां एनडीए के जदयू प्रत्याशी राहुल कुमार सिंह के समर्थन में जब रोड शो किया, तो बारिश की बूंदें भी भीड़ के जोश को कम नहीं कर सकीं।

डुमरांव की तकदीर बदलेंगे राहुल सिंह -- मनोज तिवारी

डुमरांव की तकदीर बदलेंगे राहुल सिंह -- मनोज तिवारी

-- बोले, नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करना जनता की जिम्मेदारी

-- भोजपुरी सुपरस्टार व दिल्ली सांसद मनोज तिवारी ने डुमरांव में किया रोड शो, कहा पूरे बिहार में चल रही है एनडीए की लहर, राहुल सिंह हैं विजन वाले नेता जो विकास की नई इबारत लिखेंगे

केटी न्यूज/डुमरांव।

बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल में डुमरांव शनिवार को पूरी तरह से एनडीए रंग में रंगा दिखा। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ‘मृदुल’ ने यहां एनडीए के जदयू प्रत्याशी राहुल कुमार सिंह के समर्थन में जब रोड शो किया, तो बारिश की बूंदें भी भीड़ के जोश को कम नहीं कर सकीं।

डुमरांव की तकदीर बदलेंगे राहुल सिंह -- मनोज तिवारी

ऐतिहासिक छठिया पोखरा से निकला यह रोड शो जनसैलाब में तब्दील हो गया। जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से मनोज तिवारी और राहुल सिंह का स्वागत किया। इसके बाद आयोजित सभा में मनोज तिवारी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में इस समय एनडीए की लहर चल रही है। जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों से खुश है और फिर से डबल इंजन की सरकार लाने का मन बना चुकी है।

डुमरांव की तकदीर बदलेंगे राहुल सिंह -- मनोज तिवारी

उन्होंने कहा कि राहुल सिंह सिर्फ एक उम्मीदवार नहीं, बल्कि डुमरांव के विकास का “ब्लूप्रिंट” लेकर मैदान में उतरे हैं। वे पढ़े-लिखे, ऊर्जावान और विजन वाले नेता हैं, जो डुमरांव को मॉडल सिटी बनाना चाहते हैं। उनके पास युवाओं को रोजगार देने, औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने और शिक्षा-स्वास्थ्य को मजबूत करने की ठोस योजना है।

डुमरांव की तकदीर बदलेंगे राहुल सिंह -- मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने जोश भरे लहजे में कहा कि यह मनोज तिवारी का वादा है, राहुल सिंह अगले पांच वर्षों में डुमरांव की सूरत ही नहीं, तकदीर भी बदल देंगे। लोगों को चाहिए कि वे राहुल सिंह को जिताकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करें, क्योंकि मजबूत नेतृत्व ही बिहार को नई दिशा दे सकता है। सभा के दौरान मनोज तिवारी बार-बार जनता से सीधे संवाद करते नजर आए। 

डुमरांव की तकदीर बदलेंगे राहुल सिंह -- मनोज तिवारी

उन्होंने कहा कि राहुल सिंह जैसे युवा नेता ही बिहार को भविष्य की राह  दिखा सकते हैं। डुमरांव के लोगों को यह ऐतिहासिक अवसर हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। रोड शो के दौरान माहौल किसी जश्न से कम नहीं था। महिलाएं बालकनी से फूल बरसा रही थीं, बच्चे “मनोज तिवारी जिंदाबाद” के नारे लगा रहे थे, और सड़कों पर “नीतीश-राहुल-मनोज” के पोस्टर लहरा रहे थे।

डुमरांव की तकदीर बदलेंगे राहुल सिंह -- मनोज तिवारी

सभा के बाद मनोज तिवारी चौगाईं की ओर रवाना हुए।

इस दौरान मंच पर जदयू प्रत्याशी राहुल कुमार सिंह, दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह, बाराबंकी सांसद प्रियंका सिंह रावत, भाजपा प्रवक्ता शक्ति राय, दीपक यादव, विनोद पासवान, सोनू राय सहित एनडीए के सभी घटक दलों के नेता उपस्थित थे।रिमझिम बारिश के बावजूद उमड़े जनसैलाब ने यह साबित कर दिया कि डुमरांव में एनडीए की लहर चरम पर है और राहुल सिंह के समर्थन में जनता दिल खोलकर साथ दे रही है।

डुमरांव की तकदीर बदलेंगे राहुल सिंह -- मनोज तिवारी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।