Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां
Keshav Times

बेबी देवी बनी बक्सर नप की नई उप चेयरमैन, दूसरे नंबर पर रही सोनी देवी को 750 मतों से किया पराजित

बक्सर नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद तथा वार्ड 20 के पार्षद पद के उप चुनाव का मतगणना सोमवार को बाजार समिति में कराया गया। दस राउंड तक चले इस मतगणना में उप मुख्य पार्षद पद पर बेबी देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सोनी देवी को 750 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। वहीं, वार्ड 20 के उप चुनाव में हीना परवनी ने सपना देवी को पटखनी दी। निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम अविनाश कुमार ने दोनों विजयी प्रत्याशियों की जीत की घोषण की तथा उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा।

बेबी देवी बनी बक्सर नप की नई उप चेयरमैन, दूसरे नंबर पर रही सोनी देवी को 750 मतों से किया पराजित

बेबी देवी बनी बक्सर नप की नई उप चेयरमैन, दूसरे नंबर पर रही सोनी देवी को 750 मतों से किया पराजित

-- वार्ड 20 में हीना परवीन ने मारी बाजी, निर्वाची पदाधिकारी ने दिया प्रमाण पत्र

बेबी देवी बनी बक्सर नप की नई उप चेयरमैन, दूसरे नंबर पर रही सोनी देवी को 750 मतों से किया पराजित

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद तथा वार्ड 20 के पार्षद पद के उप चुनाव का मतगणना सोमवार को बाजार समिति में कराया गया। दस राउंड तक चले इस मतगणना में उप मुख्य पार्षद पद पर बेबी देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सोनी देवी को 750 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। वहीं, वार्ड 20 के उप चुनाव में हीना परवनी ने सपना देवी को पटखनी दी। निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम अविनाश कुमार ने दोनों विजयी प्रत्याशियों की जीत की घोषण की तथा उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। 

बेबी देवी बनी बक्सर नप की नई उप चेयरमैन, दूसरे नंबर पर रही सोनी देवी को 750 मतों से किया पराजित

इसके पूर्व सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना की प्रक्रिया शुरू की गई। जिसमें बेबी देवी पहले राउंड से ही बढ़त बनाए हुए थी। दसवे राउंड तक उप मुख्य पार्षद पद की गिनती पूरी हुई। इस दौरान बेबी देवी को कुल 9877 मत मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी सोनी देवी को 9127 मत मिले।

बेबी देवी बनी बक्सर नप की नई उप चेयरमैन, दूसरे नंबर पर रही सोनी देवी को 750 मतों से किया पराजित

अन्य प्रत्याशियों में अंजली देवी को 4613, कुलशुम खातून को 4006, मनीषा चौधरी को 1529 तथा संजू देवी को 3952 मत मिले। अंत में निर्वाचाी पदाधिकारी सह एसडीएम ने बेबी देवी को विजेता घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ वार्ड  20 के पार्षद पद के उप चुनाव में हीना परवीन को कुल 531 मत मिले तथा वे अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी सपना देवी को 69 मतों से पराजित कर वार्ड 20 की नई पार्षद बनी।

बेबी देवी बनी बक्सर नप की नई उप चेयरमैन, दूसरे नंबर पर रही सोनी देवी को 750 मतों से किया पराजित

-- सुरक्षा के किए गए थे कड़े इंतजाम

मतगणना को ले बाजार समिति परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। डीएम डॉ. विद्यानंद यादव, एसपी शुभम आर्य, एसडीएम अविनाश कुमार, सदर डीएसपी धीरज कुमार, नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व मजिस्टेªट इस मतगणना का निरीक्षण करते रहे। वहीं, बाजार समिति रोड की सुरक्षा भी पुख्ता रखी गई थी।

बेबी देवी बनी बक्सर नप की नई उप चेयरमैन, दूसरे नंबर पर रही सोनी देवी को 750 मतों से किया पराजित

एहतियात के तौर पर बैरिकेटिंग की गई थी तथा निर्धारित पहचान पत्र रखने वालों को ही अंदर जाने दिया जा रहा था। मतगणना कक्ष में लगे कर्मियों तथा प्रत्याशी या उनके अभिकर्ताओं के पास मोबाईल या किसी तरह के इलेक्ट्रानिक डिवाइस, ज्वलनशील पदार्थ आदि ले जाने की छूट नहीं दी गई थी। पूरे परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी अधिकारी मतगणना की निगाहबानी करते रहे।

बेबी देवी बनी बक्सर नप की नई उप चेयरमैन, दूसरे नंबर पर रही सोनी देवी को 750 मतों से किया पराजित

-- पल पल की स्थिति की जानकारी लेते रहे समर्थक

इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थक पल-पल की स्थिति की जानकारी ले रहे थे। इसके लिए अंद गए लोगों से लेकर मीडियाकर्मियों तक का सहारा लिया जा रहा था। वहीं, हर राउंड की गिनती के बाद निर्वाची पदाधिकारी द्वारा घोषणा किया जा रहा था। इससे भी समर्थकों को अपने प्रत्याशियों केे अद्यतन स्थिति की जानकारी मिल रही थी। जैसे-जैसे शाम ढलते गई बेबी देवी के समर्थकों का उत्साह बढ़ते गया, जबकि अन्य प्रत्याशियों के समर्थक मायूश हो गए।

बेबी देवी बनी बक्सर नप की नई उप चेयरमैन, दूसरे नंबर पर रही सोनी देवी को 750 मतों से किया पराजित

-- परिणाम के बाद कही उड़ा जीत का गुलाल तो कही रहा हार का मलाल

चुनाव परिणाम आने के बाद विजेता पक्ष की खुशी देखते ही बन रही थी। बक्सर की नई उप मुख्य पार्षद बनी बेबी देवी के समर्थक चुनाव परिणाम जारी होते ही जश्न में डूब गए। इस दौरान समर्थकों द्वारा जमकर अबीर गुलाल उड़ाया गया तथा एक दूसरे को मिठाई खिला जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान समर्थकों द्वारा आतिशबाजी भी की गई। 

बेबी देवी बनी बक्सर नप की नई उप चेयरमैन, दूसरे नंबर पर रही सोनी देवी को 750 मतों से किया पराजित

वहीं, दूसरी तरफ हारे हुए प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के चेहरे मुरझा गए थे। वहीं, शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न होने से जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।