Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

सदर अस्पताल में 10 बेड के आईसीयू शुरू करने के लिए आज से शुरू होगा आमरण अनशन

बक्सर सदर अस्पताल में 10 बेड वाले आईसीयू को पुनः चालू कराने के लिए राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता हरेकृष्ण यादव के नेतृत्व में आमरण अनशन किया जाएगा।

सदर अस्पताल में 10 बेड के आईसीयू शुरू करने के लिए आज से शुरू होगा आमरण अनशन

सदर अस्पताल में 10 बेड के आईसीयू शुरू करने के लिए आज से शुरू होगा आमरण अनशन

केटी न्यूज/बक्सर

इस संबंध में हरेकृष्ण ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के ऐन पहले बक्सर सीएस ने सदर अस्पताल में 10 बेड वाले आईसीयू शुरू करने संबंबिधत पत्र भी निकाल था, लेकिन मुख्यमंत्री के जाते ही इस सुविधा को बंद कर दिया गया है। 

सदर अस्पताल में 10 बेड के आईसीयू शुरू करने के लिए आज से शुरू होगा आमरण अनशन

हरेकृष्ण ने कहा कि सदर अस्पताल में आईसीयू की सुविधा नहीं मिलने से मरीजों तथा उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्रिटिकल कंडीशन में सदर अस्पताल द्वारा मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। इस दौरान कई ऐसे भी मामले सामने आए है कि आईसीयू के अभाव में हॉयर सेंटर जाने के दौरान मरीज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया है। 

सदर अस्पताल में 10 बेड के आईसीयू शुरू करने के लिए आज से शुरू होगा आमरण अनशन

हरेकृष्ण ने कहा कि जबतक सदर अस्पताल में 10 बेड वाला आईसीयू शुरू नहीं होता है, तबतक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल से लेकर जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में अधिकतर गरीब मरीज ही इलाज कराने आते है। सरकार द्वारा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाती है,

सदर अस्पताल में 10 बेड के आईसीयू शुरू करने के लिए आज से शुरू होगा आमरण अनशन

लेकिन स्थानीय प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से गरीब मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि जिले के युवा अब जाग चुके है तथा स्वास्थ्य विभाग की मनमानी चलने नहीं दी जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।