Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

अब अनुमंडल जाना हुआ आसान, शुरू हुआ रोड निर्माण

अनुमंडलवासियों को अब अनुमंडल कार्यालय व अनुमंडलीय अस्पताल जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। रोड बनाने के लिए शनिवार को नींव रख दी गई है। नींव रखने के लिए पहुंची चेयरमैन सुनीता गुप्ता व वार्ड पार्षद सुभाद्रा देवी ने बताया की अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल जाने के लिए जर्जर और गड्ढानुमा सड़क से होकर मरीजों एवं आम लोगों को गुजरना पड़ता था,

अब अनुमंडल जाना हुआ आसान, शुरू हुआ रोड निर्माण

- 16 लाख की लागत से छठिया पोखरा से अनुमंडल पुलिया तक रोड बनाने का रखा गया नींव

केटी न्यूज/डुमरांव

अब अनुमंडल जाना हुआ आसान, शुरू हुआ रोड निर्माण

अनुमंडलवासियों को अब अनुमंडल कार्यालय व अनुमंडलीय अस्पताल जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। रोड बनाने के लिए शनिवार को नींव रख दी गई है। नींव रखने के लिए पहुंची चेयरमैन सुनीता गुप्ता व वार्ड पार्षद सुभाद्रा देवी ने बताया की अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल जाने के लिए जर्जर और गड्ढानुमा सड़क से होकर मरीजों एवं आम लोगों को गुजरना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

अब अनुमंडल जाना हुआ आसान, शुरू हुआ रोड निर्माण

इस परेशानी को देखते हुए इस रोड को बनाने का फैसला लिया गया। इस रोड को बनाने के लिए टेंडर निकाला गया था। टेंडर पास होते ही रोड बनाने वाले ठेकेदार को जल्द काम शुरू करने के लिए कहा गया था। संवेदक ने शनिवार को काम शुरू कर दिया मालूम हो कि छठिया पोखरा से अनुमंडल कार्यालय और अनुमंडलीय अस्पताल जाने वाले रास्ते का नामोनिशान तक मिट गया है।

अब अनुमंडल जाना हुआ आसान, शुरू हुआ रोड निर्माण

इसी रोड व गड्ढे से भरे रास्ते से होकर लोगों को कार्य के लिए अनुमंडल कार्यालय जाना पड़ता है। वहीं मरीजों को दिखाने के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भी इसी रास्ते से होकर जाना पड़ता था। रास्ता खराब होने से लोग काफी परेशान होते थे। कई वाहन गड्ढे में फंस जाते थे, तो कई पलट जाते थे। सवारी घायल होकर अस्पताल में भर्ती होते रहे हैं।

अब अनुमंडल जाना हुआ आसान, शुरू हुआ रोड निर्माण

ऐसे में रास्ता खराब होने के कारण कोई वाहन भी जाने के लिए तैयार नहीं होते हैं। जाने के लिए मुंहमांगा दाम मांगते हैं। रोड बन जाने से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद सोनू राय, चेयरमैन प्रतिनिधि सुमित गुप्ता, वार्ड पार्षद विजय कुमार, अजय राय मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।